MGKVP Admission 2026: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बी.म्यूज. और बी.एफ.ए. की सभी नियमित सीटें भर गई हैं। बी.एस-सी. गणित में 324 तथा बी.एस-सी. बायो में 246 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। काउन्सिलिंग के बाद छात्रों को मौके पर ही आई-कार्ड और लाइब्रेरी कार्ड प्रदान किए गए।
MGKVP Admission 2026: काशी विद्यापीठ में बी.म्यूज. और बी.एफ.ए. की सभी नियमित सीटें हुईं फुल, बी.एस-सी. गणित में 324 व बायो में 246 छात्रों ने लिया प्रवेश
MGKVP Admission 2026: वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेश अभियान के तहत शनिवार को स्नातक स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों की काउन्सिलिंग सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस दौरान बी.एस-सी. गणित की तृतीय काउन्सिलिंग तथा बी.एस-सी. बायो, बी.म्यूज. एवं बी.एफ.ए. की द्वितीय काउन्सिलिंग आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
MGKVP Admission 2026: प्रवेश सेल के उपसमन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि काउन्सिलिंग के बाद बी.म्यूज. (बैचलर ऑफ म्यूजिक) एवं बी.एफ.ए. (बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स) की सभी नियमित सीटें पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच इन पाठ्यक्रमों की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि बी.एस-सी. गणित पाठ्यक्रम में अब तक 324 विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है, जबकि बी.एस-सी. बायो में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या 246 पहुंच गई है। विश्वविद्यालय द्वारा पारदर्शी एवं व्यवस्थित प्रवेश प्रक्रिया के तहत काउन्सिलिंग का संचालन किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
MGKVP Admission 2026: विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन शुल्क जमा करने के तुरंत बाद काउन्सिलिंग स्थल पर ही परिचय पत्र (आई-कार्ड) एवं लाइब्रेरी कार्ड उपलब्ध कराए। इससे छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं पुस्तकालय सुविधाओं का लाभ मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया।
MGKVP Admission 2026: काउन्सिलिंग प्रक्रिया के दौरान प्रवेश समन्वयक प्रो. बंशीधर पाण्डेय, स्नातक स्तरीय काउन्सिलिंग संयोजक डॉ. राहुल गुप्ता, प्रो. रमन पंत, प्रो. राकेश तिवारी, डॉ. दुर्गेश उपाध्याय, डॉ. आयुष कुमार, डॉ. धनंजय विश्वकर्मा, डॉ. आरती विश्वकर्मा, डॉ. वरूण कुमार, डॉ. विजय रंजन, विनोद कुमार, शुभेक्षु कुमार, संदीप कुमार, परशुराम तथा सुरक्षा अधिकारी हेमन्त मिश्र सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
MGKVP Admission 2026: विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों की काउन्सिलिंग चरणबद्ध तरीके से जारी है। नियमित सीटों के तेजी से भरने से यह स्पष्ट है कि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में प्रवेश के प्रति विद्यार्थियों का रुझान लगातार बढ़ रहा है।