Bharat Scouts and Guides MGKVP : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी की अध्यक्षता में भारत स्काउट एवं गाइड की कार्यकारिणी बैठक हुई। रोवर-रेंजर पंजीकरण, नवीनीकरण और विश्वविद्यालय समागम को लेकर कार्ययोजना बनी।
Bharat Scouts and Guides MGKVP : काशी विद्यापीठ में भारत स्काउट एवं गाइड की कार्यकारिणी बैठक, रोवर-रेंजर पंजीकरण और विश्वविद्यालय समागम पर बनी कार्ययोजना
Bharat Scouts and Guides MGKVP : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में भारत स्काउट एवं गाइड, उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में रोवर-रेंजर गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा संगठन के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
Bharat Scouts and Guides MGKVP : बैठक में समस्त महाविद्यालयों में रोवर एवं रेंजर का संचालन सुनिश्चित करने के साथ उनके पंजीकरण और नवीनीकरण की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने महाविद्यालय स्तर पर स्काउट एवं गाइड की गतिविधियों को सक्रिय करने तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इससे जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।
Bharat Scouts and Guides MGKVP : इस वर्ष होगा विश्वविद्यालय समागम
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का विश्वविद्यालय समागम आयोजित किया जाएगा। समागम के आयोजन को लेकर स्थल चयन सहित अन्य तैयारियों पर भी चर्चा हुई। तय किया गया कि समागम स्थल का चयन विश्वविद्यालय से संबद्ध समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक में किया जाएगा।
कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने कहा कि भारत स्काउट एवं गाइड विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने संगठन की गतिविधियों को महाविद्यालयों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए।
Bharat Scouts and Guides MGKVP : वार्षिक लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश
कुलपति ने प्रादेशिक मुख्यालय से प्राप्त वित्तीय वर्ष 2026-27 के संगठनात्मक वार्षिक लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पंजीकरण, नवीनीकरण और रोवर-रेंजर गतिविधियों के संचालन की नियमित समीक्षा करने पर भी जोर दिया।
बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, महाविद्यालयों में रोवर-रेंजर इकाइयों के संचालन तथा निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।
Bharat Scouts and Guides MGKVP : इस अवसर पर जिला मुख्यायुक्त प्रो. रमाकान्त सिंह, जिला सचिव डॉ. सुनिता पाण्डेय, जिला आयुक्त रेंजर डॉ. प्रतिभा सिंह, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त दक्षिता प्रजापति, जिला संगठन आयुक्त रेंजर डॉ. अमिता श्रीवास्तव, जिला प्रशिक्षण आयुक्त रेंजर रितेशनी मिश्रा, रोवर निलेश जायसवाल, सहायक जिला संगठन आयुक्त प्रो. अंजू सिंह, संयुक्त सचिव जाकिर हुसैन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।