Lucknow Coaching Center Fire: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 14 बच्चों की मौत, कई घायल; CM योगी ने दिए जांच के आदेश

Lucknow Coaching Center Fire: लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से 14 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई छात्र घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है।

Lucknow Coaching Center Fire: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 14 बच्चों की मौत, कई घायल; CM योगी और PM मोदी ने जताया शोक

Lucknow Coaching Center Fire: लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें अब तक 14 बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है। हादसे में कई अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Lucknow Coaching Center Fire: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोचिंग सेंटर में पढ़ाई के दौरान अचानक धुआं उठना शुरू हुआ। देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद भवन के अंदर मौजूद छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। धुएं और आग से बचने के लिए कई छात्रों ने ऊपरी मंजिलों से छलांग लगा दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

Lucknow Coaching Center Fire: राहत और बचाव कार्य में जुटी कई टीमें

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बचाव अभियान के दौरान दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के साथ-साथ इमारत में फंसे छात्रों को बाहर निकालने का प्रयास किया। राहत कार्य के दौरान कोचिंग सेंटर से सटे मकान की छत के रास्ते अंदर पहुंचने की कोशिश की गई। बचाव दल ने दीवार काटकर कई छात्रों को बाहर निकाला। अब तक 10 छात्रों को सुरक्षित निकालकर ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है, जबकि घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Lucknow Coaching Center Fire: हादसा देखकर भावुक हुए उपमुख्यमंत्री

घटनास्थल पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने हादसे को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं 14 बच्चों के शव देखे हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना पूरे प्रदेश के लिए गहरा आघात है और सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

Lucknow Coaching Center Fire: मुख्यमंत्री योगी ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हादसे की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी और यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।.मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के समुचित उपचार के निर्देश भी दिए हैं।

Lucknow Coaching Center Fire: प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक बच्चों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा भी की गई है।

Lucknow Coaching Center Fire: आग लगने के कारणों की जांच शुरू

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट या विद्युत प्रणाली में खराबी की जताई जा रही है, हालांकि अधिकारियों ने जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है।

प्रशासन ने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। साथ ही शहर के अन्य कोचिंग संस्थानों और शैक्षणिक भवनों में अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच के भी निर्देश दिए गए हैं।

Lucknow Coaching Center Fire: स्थानीय लोगों में आक्रोश 

घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कोचिंग सेंटर में पर्याप्त अग्निशमन व्यवस्था नहीं थी और आपातकालीन निकास की भी उचित व्यवस्था नहीं थी। प्रशासन ने इन आरोपों की भी जांच कराने की बात कही है। इस हृदयविदारक हादसे ने एक बार फिर शैक्षणिक संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरे प्रदेश की निगाहें अब जांच रिपोर्ट और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *