International Yoga Day 2026: गंगा की गोद में योग, भारत विकास परिषद काशी शाखा ने मिनी क्रूज पर किया भव्य आयोजन

International Yoga Day 2026: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर भारत विकास परिषद काशी शाखा ने वाराणसी में गंगा की गोद में मिनी क्रूज पर ‘गंगा ध्यान योग’ कार्यक्रम आयोजित किया। योग, प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से स्वास्थ्य एवं भारतीय संस्कृति का संदेश दिया गया।

International Yoga Day 2026: गंगा की गोद में योग: भारत विकास परिषद काशी शाखा ने मिनी क्रूज पर मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

International Yoga Day 2026: वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद, काशी शाखा द्वारा रविवार को एक अनूठे एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम “गंगा ध्यान योग” का आयोजन किया गया। पावन गंगा की लहरों के बीच मिनी क्रूज पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में परिषद के सदस्यों ने योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

International Yoga Day 2026: प्रातः 6 बजे अस्सी घाट से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने उगते सूर्य की सुनहरी किरणों और माँ गंगा के आध्यात्मिक वातावरण के बीच योगाभ्यास किया। प्राकृतिक वातावरण में किए गए योग और ध्यान ने प्रतिभागियों को मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा तथा आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान की।

कार्यक्रम का संचालन सुश्री ऐश्वर्या ने कुशलतापूर्वक किया। 

International Yoga Day 2026: कार्यक्रम के दौरान भारत विकास परिषद काशी शाखा के अध्यक्ष भारतीय सौरभ जैन ने सभी उपस्थित सदस्यों को वर्षभर नियमित योग करने तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि योग केवल एक दिन का आयोजन नहीं बल्कि जीवन को संतुलित और स्वस्थ बनाने का माध्यम है।

International Yoga Day 2026: इस अवसर पर परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष भारतीय हरीश वालिया ने योग को भारत की विश्व को दी गई अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि आज संपूर्ण विश्व भारतीय योग पद्धति को अपनाकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहा है। उन्होंने सभी सदस्यों को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

International Yoga Day 2026: कार्यक्रम की सफलता में संयोजक भारतीय नीलू मिश्रा एवं भारतीय सर्वेश चोपड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके अथक प्रयासों से कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली ढंग से संपन्न हुआ। वहीं महिला संयोजिका भारतीय संगीता रस्तोगी के नेतृत्व में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही।

International Yoga Day 2026: कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं में वित्त सचिव भारतीय जीवन खन्ना का योगदान भी सराहनीय रहा। उनके कुशल प्रबंधन के कारण सभी गतिविधियाँ निर्धारित समयानुसार संपन्न हुईं। इसके अतिरिक्त, बिटिया मौली एवं बिटिया अमीषा की विशेष मेहनत से आयोजित सहचर्य कार्यक्रम ने उपस्थित सदस्यों के बीच आत्मीयता और पारिवारिक भावनाओं को और अधिक मजबूत किया। योग, संस्कार और सामाजिक समरसता का यह अनूठा संगम प्रतिभागियों के लिए यादगार अनुभव बन गया।

International Yoga Day 2026: कार्यक्रम के समापन पर वरिष्ठ सदस्य भारतीय आर.सी. जैन ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी प्रतिभागियों, पदाधिकारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि माँ गंगा की गोद में आयोजित यह योग कार्यक्रम न केवल स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश देता है, बल्कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और सामाजिक एकता को भी सुदृढ़ करता है।

International Yoga Day 2026: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम स्वास्थ्य, संस्कृति और सामाजिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया, जिसकी सभी उपस्थित सदस्यों ने मुक्त कंठ से सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *