Kashi Vishwanath Dham : श्री काशी विश्वनाथ धाम में मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने श्रद्धालुओं से संवाद कर व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। श्रद्धालुओं ने धाम के कायाकल्प की सराहना की।
Kashi Vishwanath Dham : श्री काशी विश्वनाथ धाम में विकास और विरासत का संगम, श्रद्धालुओं ने कहा- मोदी जी ने बाबा के धाम का किया अद्भुत कायाकल्प
Kashi Vishwanath Dham : वाराणसी, 4 अक्टूबर 2026। श्री काशी विश्वनाथ धाम में रविवार को विकास और विरासत का अनूठा संगम देखने को मिला। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने धाम परिसर में पहुंचे श्रद्धालुओं और पर्यटकों से संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्री काशी विश्वनाथ धाम के भव्य स्वरूप और यहां हुए व्यापक विकास कार्यों की जमकर सराहना की।
Kashi Vishwanath Dham : श्रद्धालुओं ने कहा कि कुछ वर्ष पहले तक बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए संकरी गलियों और भीड़भाड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ता था। अब श्री काशी विश्वनाथ धाम के विस्तार और पुनर्विकास के बाद दर्शन की व्यवस्था काफी सुगम, सुविधाजनक और व्यवस्थित हो गई है। विशाल परिसर, चौड़े और सुगम मार्ग, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं ने दर्शन के अनुभव को पहले की तुलना में बेहतर बनाया है।
Kashi Vishwanath Dham : श्रद्धालुओं ने की धाम के कायाकल्प की सराहना
धाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने बातचीत के दौरान कहा कि श्री काशी विश्वनाथ धाम का वर्तमान स्वरूप काशी की प्राचीन आध्यात्मिक पहचान और आधुनिक सुविधाओं का बेहतर समन्वय प्रस्तुत करता है। बाहर से वाराणसी पहुंचे पर्यटकों ने भी धाम परिसर की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।
श्रद्धालुओं का कहना था कि बाबा विश्वनाथ के दर्शन के साथ ही धाम परिसर में उपलब्ध सुविधाएं उन्हें सुखद और आध्यात्मिक अनुभव प्रदान कर रही हैं। श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी में हुए विकास कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि विश्वनाथ धाम अब देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया है।
Kashi Vishwanath Dham : डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने लिया श्रद्धालुओं का फीडबैक
आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने धाम परिसर का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहां मौजूद श्रद्धालुओं से सीधे बातचीत की और दर्शन, स्वच्छता, सुरक्षा तथा अन्य सुविधाओं को लेकर उनका अनुभव जाना।
Kashi Vishwanath Dham : इस अवसर पर डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि काशी में लगातार विकास की धारा बह रही है। यह काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि श्री काशी विश्वनाथ धाम का दिव्य और भव्य स्वरूप प्रधानमंत्री के विजन का प्रत्यक्ष उदाहरण है, जिसमें काशी की प्राचीन विरासत को संरक्षित करते हुए आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि आज बाबा विश्वनाथ के धाम में आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु बदलती, विकसित और दिव्य काशी का अनुभव कर रहा है। धाम के विकास से श्रद्धालुओं के लिए दर्शन को सुगम बनाने के साथ-साथ काशी की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को भी वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है।
Kashi Vishwanath Dham : जन-जुड़ाव अभियान के तहत लिया जा रहा फीडबैक
जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी ने बताया कि डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने धाम परिसर में भ्रमण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं से सीधे फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं से संवाद और उनका अनुभव जानने की यह पहल सरकार की जन-जुड़ाव नीति का हिस्सा है।
Kashi Vishwanath Dham : इसका उद्देश्य विकास कार्यों और मौजूदा व्यवस्थाओं का सीधा फीडबैक प्राप्त करना तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को और बेहतर बनाना है। गौरव राठी के अनुसार यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत वाराणसी के नमोघाट, मध्यमेश्वर मंडल, मैदागिन, विशेश्वरगंज और दारानगर में भी कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इन क्षेत्रों में लोगों से संवाद कर विकास कार्यों और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी एवं फीडबैक लिया गया।
Kashi Vishwanath Dham : श्री काशी विश्वनाथ धाम में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान एक ओर जहां श्रद्धालुओं ने बाबा के धाम में हुए बदलाव की सराहना की, वहीं दूसरी ओर सीधे संवाद के माध्यम से व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी सामने आए। इस तरह धाम में विकास, विरासत, आस्था और जनभागीदारी का समन्वय देखने को मिला।