Professor Nagendra Kumar Singh Promotion : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभागाध्यक्ष प्रो. नागेन्द्र कुमार सिंह की आचार्य पद पर पदोन्नति पर अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। शिक्षकों ने उनकी उपलब्धि को विभाग का गौरव बताया।
Professor Nagendra Kumar Singh Promotion : काशी विद्यापीठ – आचार्य पद पर पदोन्नति के बाद प्रो. नागेन्द्र कुमार सिंह का अभिनंदन, शिक्षकों ने बताया विभाग का गौरव
Professor Nagendra Kumar Singh Promotion : विद्यार्थियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देना और विभाग की उन्नति के लिए निरंतर कार्य करना मेरी प्राथमिकता : प्रो. नागेन्द्र कुमार सिंह
Professor Nagendra Kumar Singh Promotion : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो. नागेन्द्र कुमार सिंह की आचार्य पद पर पदोन्नति होने पर बुधवार को विभाग में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभाग के शिक्षकों एवं सहयोगियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनकी अकादमिक उपलब्धि को विभाग और विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताया।
Professor Nagendra Kumar Singh Promotion : कार्यक्रम में प्रो. नागेन्द्र कुमार सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी पदोन्नति के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय और विभाग की प्रगति के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा। विभाग को अकादमिक एवं शोध के क्षेत्र में और आगे ले जाने के साथ ही विद्यार्थियों की सुविधाओं और उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
Professor Nagendra Kumar Singh Promotion : विभाग के शिक्षकों ने अपने संबोधन में कहा कि प्रो. नागेन्द्र कुमार सिंह की आचार्य पद पर पदोन्नति विभाग के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है। उनकी यह उपलब्धि निरंतर परिश्रम, अनुशासन, लगन और शोध के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रो. सिंह की अकादमिक यात्रा अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। अपनी प्रतिबद्धता और शैक्षणिक निष्ठा के बल पर उन्होंने विश्वविद्यालय में एक महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है।
Professor Nagendra Kumar Singh Promotion : शिक्षकों ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और नेतृत्व में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग अकादमिक गतिविधियों, शोध कार्यों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा।
कार्यक्रम का स्वागत डॉ. नागेन्द्र पाठक ने किया। संचालन डॉ. प्रभा शंकर मिश्र तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मनोहर लाल ने किया।
Professor Nagendra Kumar Singh Promotion : इस अवसर पर डॉ. शिवजी सिंह, डॉ. गिरीश दुबे, डॉ. मुंकेश कुमार शुक्ल, डॉ. अजय वर्मा, डॉ. सरिता सिंह, विजय सिंह, डॉ. चन्द्रशील पाण्डेय, खुश्बू सिंह, डॉ. पूजा सिंह, पवन कश्यप, दिनेश दुबे, धनंजय सिंह सहित विभाग के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।