Voluntary Blood Donation Camp : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में राष्ट्रीय सेवा योजना और जनजीविका फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 22 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा।

Voluntary Blood Donation Camp : काशी विद्यापीठ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, 22 लोगों ने किया रक्तदान
Voluntary Blood Donation Camp : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं जनजीविका फाउंडेशन के लाइफ सेवर आर्मी इनिशिएटिव के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। दीक्षांत काशी अंश फाउंडेशन तथा दिव्य चैरिटेबल ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।
Voluntary Blood Donation Camp : शिविर में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 55 लोगों ने रक्तदान के लिए अपना पंजीकरण कराया, जिनमें से स्वास्थ्य मानकों को पूरा करने वाले 22 लोगों ने सफलतापूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।

Voluntary Blood Donation Camp : कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, डीन एकेडमिक प्रो. बंशीधर पाण्डेय, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. राहुल गुप्ता, एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. आयुष कुमार, जनजीविका फाउंडेशन के इंडिया हेड (आउटरीच एंड पार्टनरशिप) सौरभ सोनकर, राहुल वर्मा एवं हर्षवर्धन द्विवेदी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
Voluntary Blood Donation Camp : इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है, क्योंकि यह किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान करने का माध्यम बनता है। युवाओं को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, जिससे अस्पतालों और ब्लड बैंकों में रक्त की उपलब्धता बनी रहे तथा आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर सहायता मिल सके।
Voluntary Blood Donation Camp : कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को रक्तदान से जुड़े विभिन्न स्वास्थ्य लाभों और आवश्यक सावधानियों की जानकारी भी दी गई। आयोजकों ने बताया कि ऐसे शिविर समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं में सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों को भी मजबूत करते हैं।
Voluntary Blood Donation Camp : शिविर में डॉ. शशि प्रकाश, डॉ. ध्यानेन्द्र कुमार मिश्र, डॉ. प्रभाशंकर मिश्र, डॉ. पूर्णिमा श्रीवास्तव, डॉ. सुरेखा जायसवाल, डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. अश्वनी कुमार सिंह, देवांश सोनकर, स्वतन्त्र कुमार सिंह तथा ओम प्रकाश यादव सहित अनेक शिक्षक, कर्मचारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
Voluntary Blood Donation Camp : कार्यक्रम का समापन रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प दोहराया।