Har Ghar Tiranga Kashi Vidyapeeth : काशी विद्यापीठ में निकली ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा, तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

Har Ghar Tiranga Kashi Vidyapeeth : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मनोविज्ञान विभाग द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने तिरंगा लेकर राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और नागरिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

Har Ghar Tiranga Kashi Vidyapeeth : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मनोविज्ञान विभाग की ओर से गुरुवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल की अध्यक्षता में आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में राष्ट्रीय गौरव, देशभक्ति, सामाजिक एकता और नागरिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा।

Har Ghar Tiranga Kashi Vidyapeeth : यात्रा में मनोविज्ञान विभाग के शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी प्रतिभागी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा में शामिल हुए और राष्ट्रप्रेम, एकता तथा देश की अखंडता का संदेश दिया। तिरंगे के साथ विद्यार्थियों की सहभागिता ने परिसर में देशभक्ति का माहौल बना दिया।

Har Ghar Tiranga Kashi Vidyapeeth : इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक को देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का माध्यम भी है। युवाओं में राष्ट्र के प्रति सम्मान, सामाजिक समरसता और एकजुटता की भावना विकसित करने में इस तरह के कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Har Ghar Tiranga Kashi Vidyapeeth : मनोविज्ञान विभाग की ओर से आयोजित इस यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के महत्व का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने तिरंगे के सम्मान और देश की प्रगति में सक्रिय नागरिक भूमिका निभाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

Har Ghar Tiranga Kashi Vidyapeeth : कार्यक्रम में प्रो. रश्मि सिंह, प्रो. प्रतिभा सिंह, डॉ. मुकेश पंथ, डॉ. दुर्गेश उपाध्याय, डॉ. पूर्णिमा श्रीवास्तव, डॉ. अभिषेक मिश्रा, डॉ. दीपमाला सिंह, अनुप आनन्द पाल, अन्नपूर्णा, ईवा और श्वेता किरन सहित विभाग के शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *