BJP National Secretary Jagdish Patel : भाजपा राष्ट्रीय सचिव जगदीश पटेल का वाराणसी में भव्य स्वागत, बोले- पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतेंगे

BJP National Secretary Jagdish Patel : भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव एवं यूपी सह प्रभारी जगदीश पटेल का वाराणसी में भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पिछली बार से अधिक सीटें जीतेगी।

BJP National Secretary Jagdish Patel : विधानसभा चुनाव में पिछली बार से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य : जगदीश पटेल

BJP National Secretary Jagdish Patel : भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव एवं यूपी सह प्रभारी का वाराणसी में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से किया अभिनंदन

BJP National Secretary Jagdish Patel : वाराणसी, 24 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश पटेल के सोमवार को पहली बार वाराणसी पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस तक विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। वाराणसी पहुंचने के बाद जगदीश पटेल ने काशी विश्वनाथ मंदिर और श्री काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।

BJP National Secretary Jagdish Patel : एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रदेश सरकार के मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा नेताओं ने जगदीश पटेल की अगवानी की। उन्हें अंगवस्त्रम एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। इसके बाद एयरपोर्ट से सर्किट हाउस तक उनके काफिले का कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया।

BJP National Secretary Jagdish Patel : एयरपोर्ट तिराहा, के.जे. होटल के सामने, महादेव वाटिका, सातो महुआ, तरना पुल, शिवपुर और संत अतुलानंद तिराहे सहित कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर और गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव का स्वागत किया। उनके नए दायित्व को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।

BJP National Secretary Jagdish Patel : एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में भाजपा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, एमएलसी धर्मेंद्र राय, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

BJP National Secretary Jagdish Patel : सर्किट हाउस में हुआ भव्य अभिनंदन

सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने अंगवस्त्रम एवं त्रिशूल भेंटकर जगदीश पटेल का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ हुई।

BJP National Secretary Jagdish Patel : इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश पटेल ने कहा कि काशी विश्वनाथ जी के आशीर्वाद के बिना कोई काम शुरू नहीं होता। उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी का दायित्व मिलने के बाद यह उनकी पहली काशी यात्रा है। उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ और बाबा काल भैरव का आशीर्वाद लेकर वह कार्यकर्ताओं के बीच आए हैं। उन्होंने कहा कि आज भाषण का समय नहीं है। इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को देखकर उनका प्रेम, स्नेह, उत्साह और उमंग उन्हें नई प्रेरणा दे रहा है। उन्होंने बताया कि वह वर्ष 1990 से पार्टी से जुड़े हैं और पहली बार उन्होंने ऐसा ऊर्जावान कार्यक्रम देखा है।

BJP National Secretary Jagdish Patel : ‘प्राइमरी के बाद अब सेकेंडरी में जाना है’

कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए जगदीश पटेल ने कहा कि, “आप लोगों ने मेरा प्राइमरी शिक्षण शायद तीन साल में ही पूरा कर दिया है। अब प्राइमरी के बाद हमें सेकेंडरी में जाना है।” उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन के अगले पड़ाव पर और अधिक मजबूती के साथ काम किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र काशी है। अमित शाह भी उत्तर प्रदेश के प्रभारी रह चुके हैं और यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है और काशी की सभ्यता एवं संस्कृति करीब पांच हजार वर्ष पुरानी है। पूरी दुनिया में काशी की अपनी विशिष्ट पहचान है। राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश और विशेष रूप से काशी में काम करने का अवसर मिला है।

BJP National Secretary Jagdish Patel : विधानसभा चुनाव में अधिक सीटें जीतने का दावा

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का उल्लेख करते हुए जगदीश पटेल ने कहा कि प्रदेश में चुनाव की तैयारी चल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सहयोग पर भरोसा जताते हुए कहा कि जिस ऊर्जा और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया गया है, उससे यह विश्वास और मजबूत हुआ है कि पार्टी कार्यकर्ता मिलकर आगे और अधिक मजबूती से काम करेंगे। उन्होंने कहा, “प्रदेश के अंदर पिछली बार हमारी जो सीटें थीं, उससे कहीं ज्यादा सीटें हम जीतकर लाएंगे।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों में पूरी ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया।

BJP National Secretary Jagdish Patel : काशी के विकास का किया उल्लेख

जगदीश पटेल ने काशी में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले 12-13 वर्षों का आकलन करने पर काशी के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 70 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं दी गई हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता को जो मिला है, उसके प्रति अपना दायित्व निभाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जो कुछ मिला है, उसका डेढ़ से दोगुना रिटर्न समाज और संगठन के प्रति अपने दायित्वों को निभाकर देना होगा। तभी कार्यकर्ता अपने दायित्व को सही अर्थों में पूरा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में कार्यकर्ताओं ने उन्हें बहुत सहयोग दिया और बहुत कुछ सिखाया है। संगठन के अगले पड़ाव में भी सभी कार्यकर्ता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे।

BJP National Secretary Jagdish Patel : अशोक चौरसिया ने बताया कुशल संगठक

भाजपा क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि पिछले तीन वर्षों से लोकसभा समन्वयक के रूप में जगदीश पटेल का मार्गदर्शन मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि जगदीश पटेल ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत बूथ स्तर से की और अपनी संगठन क्षमता, परिश्रम एवं समर्पण के बल पर आज भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी के पद तक पहुंचे हैं।

BJP National Secretary Jagdish Patel : कार्यक्रम का संचालन अनिल श्रीवास्तव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने किया।

BJP National Secretary Jagdish Patel : काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन

वाराणसी आगमन के बाद जगदीश पटेल ने काशी विश्वनाथ मंदिर और श्री काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने बाबा विश्वनाथ और बाबा काल भैरव के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि काशी में संगठन के नए दायित्व की शुरुआत बाबा विश्वनाथ और बाबा काल भैरव का आशीर्वाद लेकर करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

BJP National Secretary Jagdish Patel : ये प्रमुख लोग रहे मौजूद

सर्किट हाउस में जगदीश पटेल का स्वागत करने वालों में भाजपा क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, महापौर अशोक तिवारी, प्रदेश मंत्री राकेश बिंद, विधायक रमेश जायसवाल, महेश चंद श्रीवास्तव, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह प्रभारी संतोष सोलापुरकर, अनिल श्रीवास्तव, विद्यासागर राय, राकेश शर्मा, राजेश राजभर, सुदामा पटेल, नंदजी पांडेय, राजेश त्रिवेदी, नम्रता चौरसिया, कुसुम पटेल, जेपी सिंह, विनिता सिंह, प्रवीण सिंह गौतम, सुरेश सिंह, रामप्रकाश दुबे, नागेश्वर पांडेय, पियूष वर्धन, सुनील मिश्रा, शशांक शेखर त्रिपाठी, सुरेंद्र पटेल, शैलेन्द्र मिश्रा, मधुप सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *