Guru Ravidas 650th Jayanti: सीर गोवर्धनपुर से भाजपा के समरसता संकल्प अभियान की शुरुआत, 131 कलशों में भेजी जाएगी पावन माटी

Guru Ravidas 650th Jayanti: गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर से भाजपा के ‘समरसता संकल्प अभियान’ का शुभारंभ हुआ। 131 कलशों में जन्मस्थली की पावन माटी भरकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसे देश के 20 हजार से अधिक स्थानों तक पहुंचाया जाएगा।

Guru Ravidas 650th Jayanti: गुरु रविदास जन्मस्थली से भाजपा के ‘समरसता संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 131 कलशों की भव्य शोभायात्रा के साथ देशभर में पहुंचेगा समरसता का संदेश

Guru Ravidas 650th Jayanti: वाराणसी, 28 जुलाई। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी ‘समरसता संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ मंगलवार को उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से हुआ। जन्मस्थली की पावन माटी का विधिवत पूजन कर उसे 131 कलशों में संग्रहित किया गया और इन कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक समरसता के संदेश से सराबोर कर दिया।

Guru Ravidas 650th Jayanti: इस अभियान के माध्यम से संत रविदास के समानता, सामाजिक न्याय, मानव गरिमा और समरस समाज के विचारों को देशभर में पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान 29 जुलाई से 20 फरवरी तक चलेगा और इसके तहत जन्मस्थली की पावन माटी देश के 20 हजार से अधिक स्थानों तक पहुंचाई जाएगी।

Guru Ravidas 650th Jayanti: 131 महिलाओं ने सिर पर उठाए पावन माटी के कलश

कार्यक्रम की शुरुआत संत रविदास जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद रैदासी परंपरा और वैदिक विधि-विधान के अनुसार जन्मस्थली की पावन माटी को 131 कलशों में भरा गया। पूजन के उपरांत निकली शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में सबसे आगे बैंड-बाजे और पारंपरिक वाद्ययंत्र चल रहे थे। उनके पीछे सुसज्जित घोड़े और उसके बाद पीले रंग की पारंपरिक वेशभूषा में सजी 131 महिलाएं सिर पर पवित्र माटी से भरे कलश लेकर चल रही थीं। शोभायात्रा के अंतिम हिस्से में फूलों से सजी बग्घी पर संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का चित्र विराजमान था। मार्गभर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। यात्रा का समापन संत रविदास मंदिर परिसर में हुआ, जहां सभी पूजित कलश सुरक्षित रखे गए।

29 जुलाई को 27 राज्यों के प्रतिनिधियों को सौंपे जाएंगे कलश

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कहा कि संत रविदास की जन्मस्थली की पावन माटी देशभर में सामाजिक समरसता का संदेश लेकर जाएगी। उन्होंने बताया कि बुधवार 29 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की उपस्थिति में 27 राज्यों से आए प्रतिनिधियों को पावन माटी से भरे कलश सौंपे जाएंगे। इसके बाद प्रतिनिधि अपने-अपने राज्यों में जाकर संत रविदास के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे।

Guru Ravidas 650th Jayanti: ‘बेगमपुरा’ की अवधारणा आज भी प्रासंगिक : तरुण चुग

तरुण चुग ने कहा कि संत रविदास केवल भक्ति आंदोलन के महान संत ही नहीं थे, बल्कि सामाजिक समानता के सबसे बड़े प्रवक्ताओं में से एक थे। उन्होंने ‘बेगमपुरा’ की ऐसी कल्पना प्रस्तुत की थी, जहां किसी प्रकार का भेदभाव, अन्याय या दुख न हो और प्रत्येक व्यक्ति सम्मान के साथ जीवन जी सके। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष उनके विचारों को देशव्यापी स्तर पर पहुंचाने का ऐतिहासिक अवसर है।

Guru Ravidas 650th Jayanti: ‘एकै माटी के सभ भांडे’ का संदेश आज भी प्रेरणादायी : लाल सिंह आर्य

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि संत रविदास ऐसे समय में समाज के सामने आए, जब जातिगत भेदभाव और सामाजिक विषमताएं चरम पर थीं। उन्होंने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से यह स्थापित किया कि मनुष्य की पहचान उसके जन्म से नहीं, बल्कि उसके कर्म और चरित्र से होती है। उन्होंने संत रविदास के प्रसिद्ध संदेश ‘एकै माटी के सभ भांडे’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संपूर्ण मानवता की एकता का प्रतीक है।

Guru Ravidas 650th Jayanti: संत रविदास संपूर्ण मानवता के संत : धर्मपाल सिंह

भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि संत रविदास किसी एक समाज या वर्ग के नहीं, बल्कि पूरी मानवता के महान संत और समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज के वंचित और उपेक्षित वर्गों में आत्मविश्वास और सम्मान का भाव जगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह अभियान उनके समरस समाज के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास है।

Guru Ravidas 650th Jayanti: सामाजिक चेतना के महान वाहक थे संत रविदास : सुरेश खन्ना

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं वाराणसी के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि संत रविदास ने उस समय सामाजिक समरसता और आत्मसम्मान का संदेश दिया, जब समाज जातिगत भेदभाव और सामाजिक विषमता से जूझ रहा था। उनके विचार आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

Guru Ravidas 650th Jayanti: वहीं समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि संत रविदास ने अपना पूरा जीवन जातिवाद और छुआछूत जैसी कुरीतियों के खिलाफ सामाजिक चेतना जगाने में समर्पित किया। उन्होंने यह संदेश दिया कि व्यक्ति की महानता उसके जन्म से नहीं, बल्कि उसके कर्म और मानवता के प्रति उसके व्यवहार से निर्धारित होती है।

भाजपा नेताओं ने किया संत रविदास मंदिर में दर्शन

शोभायात्रा के समापन पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और संत-महात्माओं ने संत रविदास मंदिर पहुंचकर गुरु रविदास महाराज की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धापूर्वक शीश नवाया और सामाजिक समरसता के संकल्प को दोहराया।

Guru Ravidas 650th Jayanti: बड़ी संख्या में पहुंचे जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, विधायक टी. राम, एमएलसी अश्विनी त्यागी, एमएलसी धर्मेंद्र राय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, संत-महात्मा और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *