BJP Social Media Workshop Varanasi : भाजपा सोशल मीडिया कार्यशाला में विनोद तावड़े बोले- विपक्ष के दुष्प्रचार का तथ्यों से दें जवाब

BJP Social Media Workshop Varanasi : वाराणसी में भाजपा की सोशल मीडिया कार्यशाला में विनोद तावड़े ने कार्यकर्ताओं से विपक्ष के दुष्प्रचार का जवाब तथ्यों के आधार पर देने और काशी की विकास गाथा सोशल मीडिया तक पहुंचाने का आह्वान किया।

BJP Social Media Workshop Varanasi : भाजपा सोशल मीडिया कार्यशाला: विपक्ष के दुष्प्रचार का तथ्यों से जवाब दें कार्यकर्ता- विनोद तावड़े

BJP Social Media Workshop Varanasi : वाराणसी, 2 अक्टूबर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि सोशल मीडिया पर विपक्ष की ओर से किए जा रहे झूठ, फरेब और अफवाहों का जवाब कार्यकर्ताओं को तथ्यों और सत्य के आधार पर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया अब केवल अपनी मौजूदगी दर्ज कराने का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि जनता से सीधे जुड़ने और अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने का महत्वपूर्ण मंच बन चुका है।

BJP Social Media Workshop Varanasi : कचहरी स्थित कमिश्नरी सभागार में आयोजित भाजपा वाराणसी लोकसभा की सोशल मीडिया कार्यशाला को संबोधित करते हुए विनोद तावड़े ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कार्यकर्ताओं को केवल किसी मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि तथ्यों के आधार पर अपना नैरेटिव तैयार करना चाहिए। सरकार की उपलब्धियों और काशी में हुए विकास कार्यों की जानकारी सरल और प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज का समय युवाओं को केवल अपनी बात सुनाने का नहीं, बल्कि उन्हें सुनने का भी है। वर्ष 2000 के बाद जन्मी पीढ़ी ने वर्ष 2014 से पहले की सरकारों का दौर प्रत्यक्ष रूप से नहीं देखा है। ऐसे में युवाओं को वर्ष 2014 से पहले और उसके बाद हुए बदलावों की जानकारी तथ्यों के साथ उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

BJP Social Media Workshop Varanasi : तावड़े ने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री साझा करने का आह्वान किया, जिसमें काशी के विकास और बदलाव की कहानी प्रभावी ढंग से सामने आए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीब 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और काशी में हुए विकास कार्यों को डिजिटल माध्यमों के जरिए लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का रणनीतिक और प्रभावी उपयोग करने की बात कही।

BJP Social Media Workshop Varanasi : ‘तीन सी’ से सोशल मीडिया पर पहुंचेगी काशी की विकास गाथा

कार्यशाला में राष्ट्रीय सोशल मीडिया विभाग के सदस्य हर्ष चतुर्वेदी ने ‘काशी विकास गाथा’ विषय पर प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने सोशल मीडिया रणनीति के लिए ‘तीन सी—कंटेंट, क्रिएटिविटी और कंटीन्युटी’ को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रभावी संदेश के लिए बेहतर विषय-वस्तु, रचनात्मक प्रस्तुति और लगातार सक्रियता जरूरी है। हर्ष चतुर्वेदी ने बताया कि वर्ष 2014 से अब तक काशी में 61 हजार करोड़ रुपये से अधिक की 727 परियोजनाओं पर काम हुआ है। इनमें 536 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि 191 परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। उन्होंने कहा कि काशी में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी को आंकड़ों और तथ्यों के साथ डिजिटल माध्यमों पर लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए। यह आंकड़ा जून 2026 में जिला प्रशासन की ओर से भी जारी किया गया था।

BJP Social Media Workshop Varanasi : बदलते डिजिटल प्लेटफॉर्म की दी जानकारी

केंद्रीय सोशल मीडिया विभाग के विकास पांडेय ने डिजिटल मंचों के बदलते स्वरूप और अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की प्रकृति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने संगठन की डिजिटल सक्रियता बढ़ाने, प्रभावी कंटेंट तैयार करने तथा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन से हुआ। इसके बाद वंदे मातरम का सामूहिक गान किया गया। अतिथियों का स्वागत क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि और जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल ने किया। कार्यक्रम का संचालन मधुकर चित्रांश ने किया।

BJP Social Media Workshop Varanasi : कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महापौर अशोक तिवारी, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश सिंह, टी. राम, एमएलसी धर्मेंद्र राय, राकेश शर्मा, क्षेत्र सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, विजय गुप्ता, अरविंद पांडेय, विपिन सिंह, जगदीश त्रिपाठी, अनिल श्रीवास्तव, अनूप जायसवाल, अमित राय, अनिल गुप्ता, प्रवीण सिंह गौतम, नवीन कपूर, संजय सोनकर, पूजा दीक्षित, कुसुम पटेल, विनिता सिंह और अशोक जाटव सहित सभी मंडल अध्यक्ष तथा जिला, महानगर एवं मंडल स्तर के सोशल मीडिया संयोजक और सह संयोजक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *