BJP Kashi Kshetra Jansunwai : भाजपा काशी क्षेत्र मुख्यालय रोहनिया में अब सप्ताह के छह दिन नियमित जनसुनवाई होगी। महापौर, एमएलसी, जिला पंचायत अध्यक्ष और मंत्री जनता की समस्याएं सुनकर उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई करेंगे।
BJP Kashi Kshetra Jansunwai : भाजपा काशी क्षेत्र मुख्यालय में अब सप्ताहभर होगी जनसुनवाई, अलग-अलग दिनों में जनप्रतिनिधि सुनेंगे जनता की समस्याएं
BJP Kashi Kshetra Jansunwai : वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी ने जनसंपर्क और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रोहनिया स्थित काशी क्षेत्र मुख्यालय में सप्ताह के छह दिन नियमित जनसुनवाई की व्यवस्था शुरू कर दी है। नई व्यवस्था के तहत विभिन्न जनप्रतिनिधि तय कार्यक्रम के अनुसार अलग-अलग दिनों में आम नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे।
BJP Kashi Kshetra Jansunwai : इस नई व्यवस्था का उद्देश्य जनता और जनप्रतिनिधियों के
बीच सीधा संवाद स्थापित करना, शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को सरल बनाना तथा संगठन को आमजन के और अधिक निकट लाना है। इससे सेवापुरी, रोहनिया, पिंडरा, अजगरा, शिवपुर सहित काशी क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आने वाले लोगों को अपनी समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा।
BJP Kashi Kshetra Jansunwai : सप्ताह के छह दिन होगी जनसुनवाई
भाजपा द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को महापौर अशोक तिवारी, मंगलवार एवं शनिवार को विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र राय, बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ तथा शुक्रवार को राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा जनसुनवाई करेंगे। जनप्रतिनिधि नागरिकों की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करेंगे, जिससे लोगों को राहत मिल सके।
BJP Kashi Kshetra Jansunwai : संगठन की प्राथमिकता है बेहतर जनसेवा
इस बीच भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया शुक्रवार को रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे और कार्यालय की व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने जनसुनवाई कक्ष, बैठक कक्ष, मीटिंग हॉल, कार्यालय मंत्री कक्ष सहित विभिन्न तलों पर स्थित कमरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
BJP Kashi Kshetra Jansunwai : निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था, जनसुविधाओं और प्रशासनिक प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यालय में आने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता एवं आम नागरिक को बेहतर वातावरण, सम्मानजनक व्यवहार और त्वरित सुविधा उपलब्ध कराना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
BJP Kashi Kshetra Jansunwai : आम जनता को मिलेगा सीधा लाभ
भाजपा की इस नई व्यवस्था से काशी क्षेत्र के हजारों नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। निर्धारित दिनों में संबंधित जनप्रतिनिधियों से सीधे मुलाकात कर वे अपनी शिकायतें और सुझाव प्रस्तुत कर सकेंगे। पार्टी का मानना है कि नियमित जनसुनवाई से समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित होगा और जनता का विश्वास भी मजबूत होगा। भाजपा काशी क्षेत्र का यह कदम संगठन की जनसेवा आधारित कार्यशैली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।