Azamgarh Elderly Couple Death : आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में जमीन बंटवारे के तीन दिन बाद बुजुर्ग दंपती की संदिग्ध मौत हो गई। बेटी ने बड़ी भाभी पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है।

Azamgarh Elderly Couple Death : आजमगढ़ में सनसनी, कमरे में मिले बुजुर्ग दंपती के शव
Azamgarh Elderly Couple Death : उत्तर प्रदेश के Azamgarh जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र स्थित गोमाडीह हरिजन बस्ती में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बुजुर्ग दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आई। पति-पत्नी के शव उनके कमरे में मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
Azamgarh Elderly Couple Death : मृतकों की पहचान श्यामलाल (80) और उनकी पत्नी बसंता देवी (70) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे, लेकिन शनिवार सुबह जब परिवार के लोग उन्हें जगाने पहुंचे तो दोनों मृत अवस्था में मिले।
Azamgarh Elderly Couple Death : जमीन बंटवारे के बाद बढ़ा था पारिवारिक विवाद
परिजनों के अनुसार, श्यामलाल ने तीन दिन पहले अपने चारों पुत्रों और एक पुत्री को बुलाकर जमीन-जायदाद का बंटवारा किया था। आरोप है कि बंटवारे के अगले ही दिन बड़े बेटे और उसकी पत्नी का बुजुर्ग दंपती से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मृतक दंपती की बेटी ने पुलिस को दी गई तहरीर में अपनी बड़ी भाभी पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बेटी का कहना है कि वह जानती है कि उसके माता-पिता की मौत के पीछे कौन जिम्मेदार है।

Azamgarh Elderly Couple Death : सुबह कमरे में मिले दोनों के शव
परिवार के लोगों के मुताबिक, शनिवार सुबह छोटी बहू जब कमरे में पहुंची तो दोनों बिस्तर पर पड़े थे और कोई हरकत नहीं हो रही थी। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव के लोग भी मौके पर जुट गए। घटना की सूचना मिलने के बाद गंभीरपुर थाना प्रभारी अमित कुमार त्रिपाठी, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे से साक्ष्य जुटाए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Azamgarh Elderly Couple Death : पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
मामले पर जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया परिजनों द्वारा जहर देकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस फिलहाल पारिवारिक विवाद, संपत्ति बंटवारे और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है। गांव में इस घटना के बाद भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।