Air India Flight Cuts 2026: जून-अगस्त तक 100 से ज्यादा साप्ताहिक उड़ानें रद्द, कई अंतरराष्ट्रीय रूट प्रभावित

Air India Flight Cuts 2026: पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगे जेट ईंधन के चलते एयर इंडिया ने जून से अगस्त 2026 तक हर हफ्ते 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें घटाने का फैसला किया है। दिल्ली-शिकागो, टोरंटो, सिंगापुर, मेलबर्न समेत कई रूट प्रभावित होंगे। जानें पूरी सूची और यात्रियों के लिए रिफंड नियम।

Air India Flight Cuts 2026: नई दिल्ली। Air India ने जून से अगस्त 2026 के बीच अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बड़े पैमाने पर कटौती करने का फैसला किया है। पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव, कई देशों के हवाई क्षेत्र में प्रतिबंध और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की रिकॉर्ड कीमतों के कारण एयरलाइन को यह कदम उठाना पड़ा है। कंपनी के अनुसार, हर सप्ताह 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित होंगी। हालांकि एयर इंडिया ने स्पष्ट किया है कि नेटवर्क स्थिरता बनाए रखने और यात्रियों को अंतिम समय में होने वाली परेशानियों से बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है। एयर इंडिया के सीईओ Campbell Wilson ने हाल ही में जारी संदेश में कहा कि पश्चिम एशिया के संघर्ष के कारण कई उड़ानों को लंबे और वैकल्पिक रूट से संचालित करना पड़ रहा है। इससे उड़ानों का समय बढ़ा है और ईंधन की खपत भी काफी ज्यादा हो गई है।

Air India Flight Cuts 2026: उत्तर अमेरिका रूट पर बड़ा असर

एयर इंडिया की कई प्रमुख लंबी दूरी की उड़ानों में कटौती की गई है। दिल्ली-शिकागो उड़ान अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई है। दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को सेवा अगस्त तक 10 से घटाकर 7 साप्ताहिक कर दी गई है। दिल्ली-टोरंटो उड़ानें जुलाई तक 10 से घटाकर 5 साप्ताहिक रहेंगी, जबकि अगस्त से इसे फिर दैनिक करने की योजना है। दिल्ली-वैंकूवर उड़ानों को 7 से घटाकर 5 साप्ताहिक किया गया है। मुंबई-न्यूआर्क रूट पर मांग बढ़ने के कारण उड़ानें 3 से बढ़ाकर 7 साप्ताहिक की गई हैं। दिल्ली-न्यूयॉर्क (JFK) की 7 साप्ताहिक सेवाएं जारी रहेंगी, हालांकि कुछ उड़ानें अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकती हैं।

Air India Flight Cuts 2026: यूरोप जाने वाले यात्रियों को भी झटका

यूरोप सेक्टर में भी एयर इंडिया ने कई महत्वपूर्ण रूटों पर कटौती की है। दिल्ली-पेरिस उड़ानें 14 से घटाकर 7 साप्ताहिक कर दी गई हैं।
दिल्ली-कोपेनहेगन 4 से घटाकर 3 साप्ताहिक।
दिल्ली-मिलान 5 से घटाकर 4 साप्ताहिक।
इसके अलावा वियना, ज्यूरिख और रोम के लिए भी उड़ानों की संख्या कम की गई है।

Air India Flight Cuts 2026: एशिया और ऑस्ट्रेलिया रूट भी प्रभावित

एशिया और ऑस्ट्रेलिया के लिए संचालित कई उड़ानों में उल्लेखनीय कमी देखने को मिलेगी। दिल्ली-मेलबर्न और दिल्ली-सिडनी उड़ानें 7 से घटाकर 4 साप्ताहिक कर दी गई हैं। दिल्ली-शंघाई सेवा अगस्त तक पूरी तरह निलंबित रहेगी। दिल्ली-सिंगापुर उड़ानें 24 से घटाकर 14 साप्ताहिक की गई हैं। मुंबई-सिंगापुर सेवा 14 से घटाकर 7 साप्ताहिक कर दी गई है। बैंकाक, कुआलालंपुर, हो ची मिन्ह सिटी, हनोई, काठमांडू, ढाका, कोलंबो और माले के लिए उड़ानों में भी कमी की गई है।

Air India Flight Cuts 2026: फिर भी हर सप्ताह 1200 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित होंगी

एयर इंडिया ने कहा है कि कटौती के बावजूद कंपनी हर सप्ताह करीब 1200 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन जारी रखेगी।
इसमें शामिल हैं उत्तर अमेरिका के लिए 33 साप्ताहिक उड़ानें, यूरोप के लिए 47, यूनाइटेड किंगडम के लिए 57, ऑस्ट्रेलिया के लिए 8, फार ईस्ट, दक्षिण-पूर्व एशिया और सार्क देशों के लिए 158 उड़ानें

Air India Flight Cuts 2026: प्रभावित यात्रियों को क्या मिलेगा?

एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए राहत उपायों की भी घोषणा की है। प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक एयर इंडिया उड़ानों में समायोजन,बिना अतिरिक्त शुल्क तारीख बदलने की सुविधा, पूरा रिफंड, 24×7 कस्टमर सपोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कंपनी ने कहा कि यात्रियों को ईमेल, एसएमएस और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से लगातार अपडेट दिया जाएगा।

Air India Flight Cuts 2026: वैश्विक एविएशन इंडस्ट्री पर भी संकट

यह संकट केवल एयर इंडिया तक सीमित नहीं है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और महंगे जेट ईंधन की वजह से दुनिया की कई बड़ी एयरलाइंस भी अपनी उड़ानें कम कर रही हैं।

Air India Flight Cuts 2026: Lufthansa, KLM, Air Canada, Qatar Airways, Emirates और Etihad Airways जैसी एयरलाइंस भी हजारों उड़ानें और लाखों सीटें कम कर रही हैं। ग्लोबल एविएशन डेटा के मुताबिक, मई 2026 में ही दुनिया भर में 13,000 से अधिक उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा पर व्यापक असर देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *