Kashi Vidyapith TB Patients : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर काशी विद्यापीठ में कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी सहित अधिकारियों व शिक्षकों ने 76 क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की।
Kashi Vidyapith TB Patients : काशी विद्यापीठ में पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर 76 क्षय रोगियों को वितरित की गई पोषण पोटली
Kashi Vidyapith TB Patients : वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी में क्षय रोगियों के सहयोग और उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरुवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं शिक्षकों ने 76 क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की।
Kashi Vidyapith TB Patients : कार्यक्रम के दौरान कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने क्षय रोगियों को स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण में रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि क्षय रोग से उपचार के दौरान पौष्टिक आहार का सेवन, चिकित्सकीय सलाह का पालन और निर्धारित दवाओं का नियमित एवं पूरा सेवन अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने रोगियों से उपचार के प्रति किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियां अपनाने का आह्वान किया।
Kashi Vidyapith TB Patients : नियमित दवा और पौष्टिक आहार पर जोर
कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने क्षय रोगियों को अनुशासित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि उपचार के दौरान नियमित रूप से चिकित्सा केंद्र के संपर्क में रहना चाहिए और चिकित्सकों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए। परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने भी क्षय रोगियों को नियमित रूप से दवा लेने तथा चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार आवश्यक पोषक तत्वों का सेवन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उपचार के साथ संतुलित एवं पौष्टिक भोजन स्वास्थ्य सुधार में सहायक होता है।
Kashi Vidyapith TB Patients : शिक्षकों ने निभाई निश्चय मित्र की भूमिका
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं अधिकारियों ने निश्चय मित्र के रूप में क्षय रोगियों के प्रति सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश दिया। पोषण पोटली वितरण में छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र, कुलानुशासक डॉ. अम्बरीश राय, प्रो. अमिता सिंह, प्रो. रमाकांत सिंह, प्रो. आनंद शंकर चौधरी, प्रो. के.के. सिंह, प्रो. नंदिनी सिंह, डॉ. भारती रस्तोगी, डॉ. सौम्या यादव, डॉ. जे.पी. यादव, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. पीयूष कुमार राय सहित अन्य निश्चय मित्र शिक्षकगण की सहभागिता रही।
Kashi Vidyapith TB Patients : कार्यक्रम का उद्देश्य क्षय रोगियों को उपचार के साथ पोषण संबंधी सहयोग उपलब्ध कराना तथा समाज में क्षय रोग के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रो. संजय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।