Suresh Khanna Varanasi : वाराणसी में जगह-जगह कूड़ा देख भड़के सुरेश खन्ना, कर्मचारी का 2 दिन का वेतन काटने के निर्देश

Suresh Khanna Varanasi : वाराणसी में प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने टकटकपुर, अनौला और मीरापुर बसही का औचक निरीक्षण किया। जगह-जगह कूड़ा और खराब सीवर मिलने पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार कर्मचारी का दो दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

Suresh Khanna Varanasi : वाराणसी में जगह-जगह कूड़ा देख भड़के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, जिम्मेदार कर्मचारी का दो दिन का वेतन काटने के निर्देश

Suresh Khanna Varanasi : वाराणसी। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा वाराणसी के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बुधवार को शहर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने टकटकपुर, अनौला और मीरापुर बसही क्षेत्र का दौरा कर सड़क, गलियों, सीवर और जलनिकासी व्यवस्था की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर सड़क किनारे कूड़े के ढेर, खराब सीवर, जलभराव और क्षतिग्रस्त गलियां मिलने पर मंत्री ने नाराजगी जताई।

Suresh Khanna Varanasi : टकटकपुर में सड़क किनारे मिला कूड़े का ढेर

निरीक्षण के दौरान टकटकपुर मुख्य मार्ग पर सुनील जलपान की दुकान के सामने बड़ी मात्रा में कूड़ा पड़ा मिला। सड़क किनारे गंदगी देखकर प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से सफाई व्यवस्था की जानकारी ली और तत्काल कूड़ा हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद मंत्री ने अनौला क्षेत्र का निरीक्षण किया। यहां अमर पुष्प कुंज के सामने भी गंदगी मिली। अनौला-मीरापुर बसही मुख्य मार्ग पर भी सड़क किनारे कूड़ा जमा मिला। वहीं मीरापुर बसही रोड स्थित श्यामपुर कॉलोनी के ब्लॉक-बी के सामने मुख्य मार्ग पर भी सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली।

Suresh Khanna Varanasi : खराब सीवर और जलनिकासी पर भी जताई नाराजगी

मीरापुर बसही में स्वास्थ्य मेडिकल एजेंसी के सामने खराब सीवर की स्थिति सामने आई। सीवर से निकलने वाला गंदा पानी पास के खाली भूखंड में जा रहा था। खाली भूखंड में पहले से ही कूड़ा जमा होने के कारण वहां गंदगी और जलनिकासी की समस्या और गंभीर नजर आई। प्रभारी मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से सीवर की स्थिति के बारे में जानकारी ली और समस्या का तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीवर और नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि गंदा पानी सड़कों और खाली भूखंडों में न जाए।

Suresh Khanna Varanasi : वार्ड-16 की गलियों का भी लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान वार्ड संख्या-16 की कुछ गलियों की स्थिति भी खराब मिली। कई जगह गलियां क्षतिग्रस्त नजर आईं। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इन गलियों की स्थिति सुधारने और आवश्यकतानुसार जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शहर में मुख्य मार्गों के साथ-साथ अंदरूनी गलियों की सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। नागरिकों को बेहतर सड़क, सीवर और जलनिकासी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की जिम्मेदारी है।

Suresh Khanna Varanasi : लापरवाही पर दो दिन का वेतन काटने के निर्देश

सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जिम्मेदार कर्मचारी का दो दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। मंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों से निरीक्षण में सामने आए सभी स्थानों से तत्काल कूड़ा हटाने, खराब सीवर और जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त कराने तथा क्षतिग्रस्त गलियों की मरम्मत कराने को कहा।

Suresh Khanna Varanasi : नियमित क्षेत्र भ्रमण करने के निर्देश

सुरेश कुमार खन्ना ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से क्षेत्रों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था की निगरानी करें। उन्होंने कहा कि केवल शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करने के बजाय अधिकारी स्वयं क्षेत्रों का निरीक्षण करें और समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मुख्य मार्गों, गलियों और खाली भूखंडों में कूड़ा जमा नहीं होना चाहिए। नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी रखने और लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *