Sarnath World Heritage Site : वाराणसी में ‘सारनाथ भाग-2’ व्याख्यान का आयोजन हुआ। पुराविद अजय श्रीवास्तव ने सारनाथ के इतिहास, पुरातात्विक महत्व और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल बनने की पूरी यात्रा साझा की।
Sarnath World Heritage Site : सारनाथ के विश्व धरोहर स्थल बनने की गाथा पर विशेष व्याख्यान, पुराविद अजय श्रीवास्तव ने साझा किए महत्वपूर्ण तथ्य
Sarnath World Heritage Site : वाराणसी। द्विमासिक ‘विरासत दर्शन व्याख्यान’ शृंखला के अंतर्गत वाराणसी के अर्बन फूड कोर्ट में ‘सारनाथ एक नए रूप और कलेवर में (सारनाथ भाग-2)’ विषय पर विशेष एकल व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सारनाथ को हाल ही में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में मिली ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में किया गया।
Sarnath World Heritage Site : कार्यक्रम में वरिष्ठ पुराविद एवं सारनाथ के पूर्व पुरातत्व अधीक्षक श्री अजय श्रीवास्तव मुख्य वक्ता रहे। सारनाथ के पुरातात्विक महत्व तथा इसे विश्व धरोहर सूची में स्थान दिलाने की प्रक्रिया के प्रत्यक्षदर्शी रहे श्री श्रीवास्तव ने अपने व्याख्यान में सारनाथ के इतिहास, पुरातात्विक उत्खनन, संरक्षण कार्यों और विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त करने की पूरी यात्रा को विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने सारनाथ के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह स्थल केवल वाराणसी और उत्तर प्रदेश की ही नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है।
Sarnath World Heritage Site : व्याख्यान में सारनाथ की पुरातात्विक विरासत और उसे वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में हुए प्रयासों की भी चर्चा की गई। श्री श्रीवास्तव ने अपने अनुभवों और प्रत्यक्ष जानकारी के माध्यम से श्रोताओं को सारनाथ के विकास एवं संरक्षण की यात्रा से परिचित कराया।
Sarnath World Heritage Site : अतिथियों ने किया मुख्य वक्ता का अभिनंदन
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (INTACH) वाराणसी चैप्टर के प्रमुख अशोक कपूर, टूरिस्ट गाइड फेडरेशन ऑफ इंडिया (TGFI) के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अजय सिंह, टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन (TGA) के अध्यक्ष अखिलेश कुमार तथा अप्रूव्ड टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन (ATGA) के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने मुख्य वक्ता अजय श्रीवास्तव का बुके एवं अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया।
Sarnath World Heritage Site : कार्यक्रम का संचालन TGA के पूर्व अध्यक्ष एवं वाराणसी टूरिज्म गिल्ड (VTG) के संयुक्त सचिव जैनेंद्र राय ने किया। VTG के अध्यक्ष सुभाष कपूर, सचिव सौरभ पांडेय और कोषाध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव ने मुख्य वक्ता द्वारा साझा की गई महत्वपूर्ण एवं रोचक जानकारियों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
Sarnath World Heritage Site : INTACH वाराणसी चैप्टर के प्रमुख अशोक कपूर ने मुख्य वक्ता को पुस्तक एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
Sarnath World Heritage Site : 55 से अधिक प्रबुद्ध नागरिकों ने की सहभागिता
इस अवसर पर दीपिका कल्चरल सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अजय गुप्ता, TGA के सचिव नीलेश सिन्हा, कोषाध्यक्ष वरुण अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनीस झा आलोक सहित कृष्ण निषाद, निहाल सिंह, अजीत यादव, पी.एन. सिंह, शरद उपाध्याय, अनूप सेठ, अभय सिंह, अंजेश विश्वकर्मा, डी.के. मिश्रा, अभिषेक सिंह, दिलीप सिंह, रोहित जैसवाल, अनस अहमद और रजत वर्मा समेत शहर के करीब 55 प्रबुद्ध नागरिकों एवं सुधीजनों ने सहभागिता की।
Sarnath World Heritage Site : आयोजकों ने कहा कि इस तरह के विरासत-केंद्रित व्याख्यानों के माध्यम से काशी और आसपास के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों के बारे में आम लोगों, पर्यटकों और नई पीढ़ी को तथ्यपरक जानकारी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। सारनाथ जैसे महत्वपूर्ण स्थल की वैश्विक पहचान को देखते हुए ऐसे कार्यक्रम इसकी विरासत, इतिहास और संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।