Nepal Flood Tragedy : नेपाल में ग्लेशियर टूटने के बाद आई भीषण बाढ़ से हुई जनहानि पर भाजपा नेताओं ने शोक जताया। अशोक चौरसिया ने कहा कि आपदा की घड़ी में भारत नेपाली भाइयों-बहनों के साथ मजबूती से खड़ा है।
Nepal Flood Tragedy : अशोक चौरसिया बोले- आपदा की घड़ी में मजबूती से नेपाली भाइयों-बहनों के साथ खड़ा है भारत
Nepal Flood Tragedy : वाराणसी, 27 अगस्त। तिब्बत में 26 अगस्त को ग्लेशियर टूटने के बाद नेपाल में आई भीषण बाढ़ से हुई जनहानि पर भाजपा नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। नेताओं ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी एकजुटता जताई और राहत एवं बचाव कार्यों में हरसंभव सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।
Nepal Flood Tragedy : भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने नेपाल में बाढ़ से हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में भारत के नागरिक मजबूती से अपने नेपाली भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा में हुई मौतों और व्यापक नुकसान से भारत बेहद दुखी और सदमे में है।
Nepal Flood Tragedy : अशोक चौरसिया ने कहा कि भारत और नेपाल केवल पड़ोसी देश नहीं, बल्कि सदियों पुराने सामाजिक, सांस्कृतिक और आत्मीय संबंधों से जुड़े राष्ट्र हैं। दोनों देशों के नागरिक लंबे समय से एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी रहे हैं। ऐसे संकट के समय दोनों देशों के बीच मानवीय संबंधों की मजबूती और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत और सहायता उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। राहत एवं बचाव कार्यों के माध्यम से प्रभावित परिवारों तक भोजन, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक संसाधन जल्द पहुंचाने के प्रयास किए जाने चाहिए। भारत संकट की इस घड़ी में नेपाल के साथ खड़ा है और हरसंभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।
Nepal Flood Tragedy : भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष ने कहा कि काशी के सांसद एवं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल सरकार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया है। भारत की ओर से राहत सामग्री भी भेजी जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राहत एवं बचाव अभियान के जरिए आपदा प्रभावित लोगों तक आवश्यक मदद शीघ्र पहुंचेगी तथा संकट से उबरने में नेपाल को हरसंभव सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा में जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, उनके दुख की भरपाई संभव नहीं है। ऐसे समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना समाज और सरकार, दोनों की जिम्मेदारी है।
Nepal Flood Tragedy : भाजपा नेताओं ने नेपाल में बाढ़ की भयावह स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और घायलों एवं प्रभावित लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने तथा सुरक्षित होने की कामना की। शोक व्यक्त करने वालों में क्षेत्रीय मंत्री राकेश शर्मा, डॉ. सुदामा पटेल, राजेश राजभर, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, अनिल श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश शुक्ला आदि प्रमुख रहे।