Ek Ped Maa Ke Naam Campaign : वाराणसी: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में शामिल हुए आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, आयुष वाटिका योजना का किया ऐलान

Ek Ped Maa Ke Naam Campaign : वाराणसी में आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण-आयुष संगम का शुभारंभ किया। उन्होंने आयुष वाटिका योजना की घोषणा करते हुए औषधीय पौधों के संरक्षण और स्वस्थ पर्यावरण का संदेश दिया।

Ek Ped Maa Ke Naam Campaign : वाराणसी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ा आयुष विभाग, मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने किया पर्यावरण-आयुष संगम का शुभारंभ

Ek Ped Maa Ke Naam Campaign : वाराणसी, 12 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को उत्तर प्रदेश में जन-आंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में आयुष विभाग ने महत्वपूर्ण पहल की है। प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने रविवार को वाराणसी में आयोजित सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेकर पर्यावरण-आयुष संगम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने नारियल का पौधा रोपित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण और आयुर्वेद के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

Ek Ped Maa Ke Naam Campaign : मां और वृक्ष का रिश्ता सबसे पवित्र

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि मां और वृक्ष दोनों ही जीवन के आधार हैं। मां हमें जन्म देती है, जबकि वृक्ष हमें प्राणवायु, छाया, फल और औषधियां प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मां बिना किसी स्वार्थ के अपने बच्चों का पालन-पोषण करती है, उसी प्रकार वृक्ष भी मानव जीवन को निरंतर समृद्ध बनाते हैं। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ केवल पौधारोपण का अभियान नहीं, बल्कि मां के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपनी मां के नाम पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल भी करें।

Ek Ped Maa Ke Naam Campaign : ‘आयुष वाटिका’ योजना का किया ऐलान

आयुष मंत्री ने बताया कि आयुर्वेद के मूल सिद्धांत ‘प्रकृत्या सह जीवितम्’ अर्थात प्रकृति के साथ जीवन जीने की अवधारणा को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश में ‘आयुष वाटिका’ विकसित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन वाटिकाओं में तुलसी, अश्वगंधा, गिलोय, नीम, अर्जुन, बेल सहित अनेक औषधीय पौधों का रोपण किया जाएगा। इन पौधों से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आम लोगों को आयुर्वेदिक औषधियों की जानकारी और स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होगा। डॉ. दयाशंकर मिश्र ने कहा कि औषधीय पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक धरोहर हैं। इनका संरक्षण स्वस्थ समाज और स्वस्थ भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

Ek Ped Maa Ke Naam Campaign : युवाओं और छात्रों से विशेष अपील

डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने युवाओं, विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों से विशेष अपील करते हुए कहा कि जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, राष्ट्रीय पर्व और अन्य विशेष अवसरों पर पौधारोपण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे तो प्रदेश ही नहीं, पूरा देश हरित क्रांति की नई मिसाल बन सकता है।

Ek Ped Maa Ke Naam Campaign : स्वस्थ पर्यावरण से बनेगा स्वस्थ भारत

आयुष मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। स्वच्छ वातावरण और हरित प्रकृति के बिना स्वस्थ समाज की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है।

Ek Ped Maa Ke Naam Campaign : पूरे प्रदेश में बनेगी ‘एक जनपद-एक आयुष वाटिका’

आयुष विभाग के जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी ने बताया कि विभाग द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में ‘एक जनपद-एक आयुष वाटिका’ योजना शुरू की जा रही है। इसके तहत प्रत्येक जिले में औषधीय पौधों की विशेष वाटिका विकसित की जाएगी, जहां लोगों को विभिन्न औषधीय पौधों की उपयोगिता और आयुर्वेदिक महत्व की जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा और आयुर्वेद से जोड़ना है।

Ek Ped Maa Ke Naam Campaign : ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी, डॉ. मनीष मिश्रा, विशाल रघुवंशी, राजेश वर्मा, पवन कुमार सिंह, सौरभ राय, सुशील सेठ, अरुण पांडेय, तुषार सेठ, रवि केसरी सहित भाजपा पदाधिकारी, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *