MGKVP BSc Bio Admission 2026 : काशी विद्यापीठ में बीएससी बायो के 173 छात्रों का प्रवेश, 10 जुलाई को बीएफए व बीएससी बायो की काउन्सिलिंग

MGKVP BSc Bio Admission 2026 : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बीएससी बायो के 173 और बी.म्यूज. के 22 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। 10 जुलाई को बीएससी बायो एवं बीएफए की काउन्सिलिंग होगी। जानें जरूरी दस्तावेज, शुल्क जमा करने और मौखिकी परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी।

MGKVP BSc Bio Admission 2026 : काशी विद्यापीठ में बीएससी बायो के 173 और बी.म्यूज. के 22 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश, 10 जुलाई को होगी अगली काउन्सिलिंग

MGKVP BSc Bio Admission 2026 : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया लगातार जारी है। गुरुवार को आयोजित प्रवेश काउन्सिलिंग के दौरान बी.एस-सी. बायो ग्रुप में 173 तथा बी.म्यूज. (बैचलर ऑफ म्यूजिक) में 22 विद्यार्थियों ने सफलतापूर्वक काउन्सिलिंग कराकर प्रवेश लिया।

MGKVP BSc Bio Admission 2026 : प्रवेश सेल के उप समन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि प्रवेश शुल्क जमा करने के तुरंत बाद नवप्रवेशित विद्यार्थियों को काउन्सिलिंग स्थल पर ही परिचय पत्र (आईडी कार्ड) और लाइब्रेरी कार्ड उपलब्ध करा दिए गए, जिससे उन्हें आगे की शैक्षणिक गतिविधियों में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

MGKVP BSc Bio Admission 2026 : 10 जुलाई को बीएससी बायो एवं बीएफए की काउन्सिलिंग

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार 10 जुलाई 2026 को बी.एस-सी. बायो एवं बी.एफ.ए. (बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स) पाठ्यक्रमों की प्रवेश काउन्सिलिंग आयोजित की जाएगी। प्रो. कामिल ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की ओर से ई-मेल के माध्यम से लिंक भेजा गया है, वे अपना गेट पास डाउनलोड कर निर्धारित तिथि पर पूर्वाह्न 10:30 बजे वाणिज्य एवं प्रबन्ध शास्त्र संकाय में काउन्सिलिंग के लिए उपस्थित हों।

MGKVP BSc Bio Admission 2026 : अभ्यर्थियों को साथ लाने होंगे ये जरूरी दस्तावेज

काउन्सिलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा—

सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र

सभी प्रमाण पत्रों की एक-एक स्वप्रमाणित फोटो कॉपी

दो स्टाम्प साइज फोटो

अद्यतन श्रेणी (Category) प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

विश्वविद्यालय द्वारा जारी गेट पास

MGKVP BSc Bio Admission 2026 : विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि काउन्सिलिंग के बाद निर्धारित प्रवेश शुल्क उसी दिन ऑनलाइन माध्यम जैसे यूपीआई, डेबिट कार्ड, गूगल पे, पेटीएम आदि से जमा करना अनिवार्य होगा।

MGKVP BSc Bio Admission 2026 : वेबसाइट और ई-मेल पर रखें नजर

प्रवेश सेल ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे विश्वविद्यालय की वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें। प्रवेश से संबंधित सूचनाएं केवल ई-मेल और एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएंगी। साथ ही मेरिट सूची भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां से अभ्यर्थी अपना गेट पास डाउनलोड कर सकते हैं।

MGKVP BSc Bio Admission 2026 : काउन्सिलिंग के दौरान प्रवेश समन्वयक प्रो. बंशीधर पाण्डेय, स्नातक स्तरीय काउन्सिलिंग संयोजक डॉ. राहुल गुप्ता, प्रो. रमन पंत, डॉ. दुर्गेश उपाध्याय, डॉ. आयुष कुमार, डॉ. धनंजय विश्वकर्मा, डॉ. आरती विश्वकर्मा, डॉ. वरुण कुमार, डॉ. विजय रंजन, विनोद कुमार, शुभेक्षु कुमार एवं हेमन्त मिश्र सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

MGKVP BSc Bio Admission 2026 : एलएलबी एवं बीए एलएलबी की छूटी मौखिकी परीक्षा 21 जुलाई को

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर एवं सम्बद्ध विधि महाविद्यालयों के एल-एल.बी. तथा बी.ए. एल-एल.बी. पाठ्यक्रम के जिन विद्यार्थियों की मौखिकी (वाइवा) परीक्षा किसी कारणवश छूट गई है, उनके लिए विश्वविद्यालय ने विशेष अवसर प्रदान किया है।

MGKVP BSc Bio Admission 2026 : विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रो. रंजन कुमार ने बताया कि छूटी हुई मौखिकी परीक्षा 21 जुलाई 2026 को अपराह्न 1:00 बजे से विधि विभाग में आयोजित की जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों को निर्देश दिया कि वे व्यवहारिक प्रशिक्षण/अनुकरण अभ्यास पुस्तिका (Practical Training/Simulation Exercise Book) अपने साथ अनिवार्य रूप से लेकर आएं। बिना इस पुस्तिका के विद्यार्थियों की मौखिकी परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। विश्वविद्यालय ने सभी पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *