PM USHA Training Meeting Kashi Vidyapith : काशी विद्यापीठ में PM-USHA परियोजना पर बैठक, छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे शुरू

PM USHA Training Meeting Kashi Vidyapith : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आईक्यूएसी की बैठक में पीएम-उषा परियोजना के तहत छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। व्यक्तित्व विकास एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए कार्यक्रम समन्वयकों की नियुक्ति भी की गई।

PM USHA Training Meeting Kashi Vidyapith : काशी विद्यापीठ में पी.एम.-उषा परियोजना पर बैठक, छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा

PM USHA Training Meeting Kashi Vidyapith : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शुक्रवार को आंतरिक गुणवत्ता सुनिश्चयन प्रकोष्ठ (आई.क्यू.ए.सी.) के आंतरिक सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आई.क्यू.ए.सी. के निदेशक प्रो. रमाकान्त सिंह ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य पी.एम.-उषा (PM-USHA) परियोजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं और अध्यापकों के लिए प्रशिक्षण एवं अनुसंधान कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार करना था।

PM USHA Training Meeting Kashi Vidyapith : बैठक में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, कौशल संवर्धन तथा शिक्षकों की शैक्षणिक एवं अनुसंधान क्षमता को मजबूत करने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने इस बात पर बल दिया कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए, जिससे उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

PM USHA Training Meeting Kashi Vidyapith : बैठक में निर्णय लिया गया कि व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए डॉ. प्रतिभा सिंह, मनोविज्ञान विभाग, को कार्यक्रम समन्वयक बनाया जाएगा। वहीं, विद्यार्थियों के डिजिटल कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किए जाने वाले अल्पकालीन कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए डॉ. विजेन्द्र प्रताप सिंह, कंप्यूटर अनुप्रयोग विभाग, को कार्यक्रम समन्वयक नामित किया गया।

PM USHA Training Meeting Kashi Vidyapith : बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों को चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं और शिक्षक इनका लाभ प्राप्त कर सकें। साथ ही अनुसंधान गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा गुणवत्ता आधारित उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी विभिन्न योजनाओं पर विचार किया गया।

PM USHA Training Meeting Kashi Vidyapith : इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनन्द शंकर चौधरी, डॉ. अम्बरीश कुमार राय, डॉ. प्रतिभा सिंह, डॉ. वरुण कुमार सहित आई.क्यू.ए.सी. के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *