BJP Divyang Prakoshth Varanasi : वाराणसी। भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ ने किया क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया का स्वागत, दिव्यांग सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

BJP Divyang Prakoshth Varanasi : वाराणसी में भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में दिव्यांग सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं की पहुंच और संगठन विस्तार पर विस्तार से चर्चा हुई।

भाजपा दिव्यांगों के हितों की सच्ची संरक्षक, हरसंभव सहयोग के लिए पार्टी के द्वार सदैव खुले : अशोक चौरसिया

BJP Divyang Prakoshth Varanasi : वाराणसी, 02 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में गुरुवार को प्रदेश दिव्यांग प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित एक सम्मान समारोह में क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा उत्तर प्रदेश दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. उत्तम ओझा ने किया। इस अवसर पर जिला, महानगर और क्षेत्रीय स्तर के दिव्यांग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट कर संगठन की भावी योजनाओं, दिव्यांग सशक्तिकरण और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की।

BJP Divyang Prakoshth Varanasi : कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने उपस्थित दिव्यांगजनों का अंगवस्त्र पहनाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा दिव्यांगजनों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जिसने दिव्यांगजनों को सम्मानजनक जीवन, समान अवसर और आत्मनिर्भरता प्रदान करने के लिए लगातार कार्य किया है। 

BJP Divyang Prakoshth Varanasi : उन्होंने कहा कि भाजपा का क्षेत्रीय कार्यालय दिव्यांगजनों के लिए पूरी तरह सुगम (एक्सेसिबल) बनाया गया है, ताकि किसी भी दिव्यांग कार्यकर्ता या नागरिक को संगठन तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी के द्वार दिव्यांगजनों के लिए हमेशा खुले रहेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संकल्प है।

BJP Divyang Prakoshth Varanasi : प्रदेश संयोजक डॉ. उत्तम ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण, शिक्षा, रोजगार, आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों से इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र दिव्यांग तक पहुंचाने तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

BJP Divyang Prakoshth Varanasi : बैठक के दौरान दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं, उनके त्वरित समाधान, संगठनात्मक विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज में दिव्यांगजनों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

BJP Divyang Prakoshth Varanasi : कार्यक्रम में सुबोध सिंह, प्रदीप राजभर, संतोष पांडे, महेश प्रसाद, नमिता सिंह, मंटू सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए भाजपा द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *