Dilip Patel Varanasi BJP : वाराणसी में भाजपा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल और काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान 2027 विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं से निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।
Dilip Patel Varanasi BJP : भाजपा कार्यकर्ताओं के निष्ठा, अनुशासन और समर्पण से 2027 में मिलेगा प्रचंड बहुमत : दिलीप पटेल
Dilip Patel Varanasi BJP : वाराणसी । भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल एवं काशी क्षेत्र के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक चौरसिया का बुधवार को शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में नीचीबाग स्थित भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया।
Dilip Patel Varanasi BJP : कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां समय-समय पर कार्यकर्ताओं के दायित्व बदलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता संगठन के निर्णयों को सहजता से स्वीकार करते हुए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करता है, संगठन उसे आगे बढ़ाने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि एक आदर्श भाजपा कार्यकर्ता में अनुशासन, विनम्रता, संगठन के प्रति समर्पण और अटूट निष्ठा का होना आवश्यक है। उन्होंने आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को चुनौतीपूर्ण बताते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी ऊर्जा के साथ जुटना होगा ताकि भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बना सके।
Dilip Patel Varanasi BJP : काशी क्षेत्र के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करता है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करना प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि जिन बूथों की स्थिति ‘सी’ श्रेणी में है, उन्हें ‘बी’ श्रेणी में तथा ‘बी’ श्रेणी के बूथों को ‘ए’ श्रेणी में लाने के लिए कार्यकर्ताओं को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना होगा।
Dilip Patel Varanasi BJP : इस अवसर पर शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री और क्षेत्र अध्यक्ष का स्वागत करना सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए कार्य और प्रत्येक कार्य के लिए कार्यकर्ता निर्धारित होता है। पार्टी में पद नहीं बल्कि दायित्व का बोध कराया जाता है।
Dilip Patel Varanasi BJP : डॉ. तिवारी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता वर्ष के 365 दिन और 24 घंटे समाज एवं संगठन की सेवा के लिए समर्पित रहता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और प्रधानमंत्री ने अपने पूरे कार्यकाल में बिना अवकाश लिए राष्ट्र सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा हमेशा सकारात्मक राजनीति में विश्वास करती है और विकास तथा जनसेवा को अपनी प्राथमिकता मानती है।
Dilip Patel Varanasi BJP : कार्यक्रम का संचालन नलिन नयन मिश्र ने किया।
इस अवसर पर नरसिंह दास, बबलू सेठ, राजीव सिंह डब्बू, तारकेश्वर नाथ गुप्ता, संतोष सोलापुरकर, संजय केशरी, अंकुर मेहरोत्रा, कनकलता मिश्र, मनोज यादव, सुधीर त्रिपाठी, नीरज जायसवाल, दिलीप साहनी, उत्तम ओझा, किशोर सेठ, सुरेश चौरसिया, गोपाल जी गुप्ता, संदीप केशरी सहित तीनों मंडलों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।