International Yoga Day 2026 MGKVP : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026-काशी विद्यापीठ में कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने किया योगाभ्यास, निकाली गई जागरूकता साइकिल रैली

International Yoga Day 2026 MGKVP : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने विश्वविद्यालय परिवार के साथ योगाभ्यास किया। राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

International Yoga Day 2026 MGKVP : मानव जीवन के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना योग का मूल उद्देश्य : प्रो. आनन्द कुमार त्यागी

International Yoga Day 2026 MGKVP : प्राणायाम से बढ़ती है कार्य क्षमता, योग को जीवन का हिस्सा बनाएं – रविन्द्र जायसवाल

International Yoga Day 2026 MGKVP : वाराणसी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के क्रीड़ांगन में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे एवं आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने विश्वविद्यालय परिवार एवं अतिथियों के साथ योगाभ्यास करते हुए कहा कि आज विश्व के प्रत्येक कोने में योग का संदेश पहुंच चुका है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि जीवन को संतुलित, स्वस्थ और सकारात्मक बनाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि योग हमारी आंतरिक शक्ति को जागृत करता है और व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है।

International Yoga Day 2026 MGKVP : कुलपति ने कहा कि योग का मूल उद्देश्य मानव जीवन के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना है। आज पूरी दुनिया योग के महत्व को स्वीकार कर रही है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की इस प्राचीन परंपरा को व्यापक पहचान मिली है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि योग के माध्यम से भारत पुनः विश्वगुरु बनने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगा। साथ ही ऐसे आयोजन समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

International Yoga Day 2026 MGKVP : कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि नियमित योग और प्राणायाम करने से व्यक्ति की कार्य क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि यदि लोग कार्यालय या कार्यस्थल पर जाने से पहले कुछ समय योग और प्राणायाम को दें तो उनका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होगा और कार्यक्षमता भी बढ़ेगी।

International Yoga Day 2026 MGKVP : उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के योग दिवस संदेश का यूट्यूब के माध्यम से सजीव प्रसारण भी सुना गया, जिसे उपस्थित लोगों ने ध्यानपूर्वक देखा और सुना।

International Yoga Day 2026 MGKVP : कार्यक्रम के समापन के बाद कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी एवं अतिथियों ने योग जागरूकता साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

International Yoga Day 2026 MGKVP : कार्यक्रम का संयोजन चिकित्सा विज्ञान एवं नेचुरोपैथी संकाय के संकायाध्यक्ष तथा योग दिवस समन्वयक प्रो. पीताम्बर दास ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय द्वारा प्रस्तुत किया गया।

International Yoga Day 2026 MGKVP : इस अवसर पर जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी, कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र, प्रो. सुधीर कुमार शुक्ला, मुख्य गृहपति डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह, सहायक कुलसचिव डॉ. आनन्द कुमार सिंह, सुरेन्द्र कुमार सहित विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्ष, निदेशक, विभागाध्यक्ष, पाठ्यक्रम प्रभारी, एनएसएस समन्वयक, एनसीसी अधिकारी, शिक्षकगण, कर्मचारीगण, छात्र-छात्राएं, स्वयंसेवक एवं कैडेट्स बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

योग दिवस के इस आयोजन ने विश्वविद्यालय परिसर में स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश प्रसारित किया तथा सभी प्रतिभागियों को योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *