NEET UG 2026 Re-Exam के तहत वाराणसी के 47 परीक्षा केंद्रों पर 25,478 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। पुलिस-प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और नकल माफियाओं पर विशेष नजर रखते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।
NEET UG 2026 Re-Exam: वाराणसी में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई परीक्षा, 47 केंद्रों पर पहुंचे 25 हजार से अधिक अभ्यर्थी
NEET UG 2026 Re-Exam: वाराणसी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET (UG)-2026 री-एग्जाम रविवार को वाराणसी में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ। परीक्षा को निष्पक्ष बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरे दिन सतर्क रहा। शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, यातायात और निगरानी व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए गए थे।
NEET UG 2026 Re-Exam: परीक्षा के दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं
मुख्यालय) शिवहरी मीणा और जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों की सुरक्षा, परीक्षा की गोपनीयता और केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
NEET UG 2026 Re-Exam: प्रमुख परीक्षा केंद्रों का किया गया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जे.पी. मेहता इंटर कॉलेज से लेकर बीएचयू परिसर स्थित महिला महाविद्यालय, मल्टीपरपज हॉल, लॉ कॉलेज तथा कृषि विज्ञान संस्थान सहित कई महत्वपूर्ण परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने केंद्रों पर प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, अभ्यर्थियों की तलाशी प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और पुलिस बल की तैनाती का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि किसी भी स्तर पर परीक्षा की निष्पक्षता प्रभावित न हो।
NEET UG 2026 Re-Exam: 47 परीक्षा केंद्रों पर 25,478 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
रविवार को आयोजित यह री-एग्जाम एक ही पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित किया गया। कमिश्नरेट वाराणसी क्षेत्र के 47 परीक्षा केंद्रों पर कुल 25,478 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।.परीक्षा शुरू होने से पहले ही केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। निर्धारित समय से पहले सभी अभ्यर्थियों की पहचान और सुरक्षा जांच पूरी की गई।
NEET UG 2026 Re-Exam: नकल माफियाओं और सॉल्वर गैंग पर विशेष नजर
अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की गरिमा और गोपनीयता बनाए रखने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी की सघन जांच की जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने देने तथा नकल माफियाओं, सॉल्वर गैंग और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से नकल कराने वाले गिरोहों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
इसके अलावा लॉज, धर्मशालाओं, गेस्ट हाउस, साइबर कैफे और फोटोकॉपी की दुकानों की भी जांच कराई गई ताकि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके।
NEET UG 2026 Re-Exam: सोशल मीडिया पर भी रखी गई कड़ी निगरानी
परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं को रोकने के लिए विशेष निगरानी टीमों को सक्रिय रखा गया। पुलिस की साइबर टीमें लगातार ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर बनाए रहीं ताकि परीक्षा से जुड़ी किसी भी गलत सूचना को तुरंत रोका जा सके।
NEET UG 2026 Re-Exam: अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा को दी गई प्राथमिकता
प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त यातायात पुलिस बल तैनात किया, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। महिला अभ्यर्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिसकर्मियों की भी पर्याप्त संख्या में तैनाती की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि सभी पुलिसकर्मी अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों के साथ शालीन, सहयोगात्मक और संवेदनशील व्यवहार करें तथा किसी भी स्थिति में अनावश्यक कठोरता न बरती जाए।
NEET UG 2026 Re-Exam:वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर गौरव कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त कैंट अपूर्व पाण्डेय, संबंधित थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रशासन का दावा है कि कड़ी निगरानी और समन्वित व्यवस्था के चलते परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
NEET UG 2026 Re-Exam: NEET UG 2026 री-एग्जाम को लेकर वाराणसी में पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। परीक्षा केंद्रों पर सघन जांच, सीसीटीवी निगरानी, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और नकल माफियाओं पर कड़ी नजर के चलते परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इससे अभ्यर्थियों को निष्पक्ष और सुरक्षित माहौल में परीक्षा देने का अवसर मिला।