MGKVP Varanasi News : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 26 मई से सभी विभागों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर दिया गया है। बकरीद के कारण 28 मई की परीक्षाएं स्थगित कर नई तिथियां घोषित की गई हैं।

MGKVP Varanasi News : काशी विद्यापीठ में 26 मई से बदला कार्यालय समय
MGKVP Varanasi News : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में भीषण गर्मी, हीटवेव और ऊर्जा संरक्षण को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के आदेशानुसार विश्वविद्यालय के सभी संकाय, विभाग, संस्थान एवं अनुभाग के कार्यालय अब 26 मई से सुबह 08 बजे से अपराह्न 02 बजे तक संचालित किए जाएंगे।

MGKVP Varanasi News : कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ऊर्जा बचत और संसाधनों के सीमित उपयोग को लेकर दिए गए निर्देशों के अनुपालन में यह फैसला लिया गया है। साथ ही लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए अगले आदेश तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कर्मचारियों और शिक्षकों से वाहन पूलिंग के माध्यम से कार्यालय आने, निजी वाहनों का कम उपयोग करने, वाहन खड़ा करते समय इंजन बंद रखने तथा एसी, लाइट, पंखे एवं अन्य विद्युत उपकरणों का जरूरत अनुसार ही उपयोग करने की अपील की है।
MGKVP Varanasi News : बकरीद के चलते 28 मई की परीक्षाएं स्थगित
ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को देखते हुए विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में 28 मई को आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि कुलपति के निर्देश पर नई परीक्षा तिथियां जारी कर दी गई हैं।
MGKVP Varanasi News : संशोधित परीक्षा कार्यक्रम
बी.पी.एड./एम.पी.एड. द्वितीय सेमेस्टर चतुर्थ प्रश्नपत्र की परीक्षा अब 29 मई को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 01 बजे तक आयोजित होगी। बी.ए./बी.एस-सी./बी.कॉम./बी.बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर माइनर इलेक्टिव विषय हिन्दी की परीक्षा अब 12 जून को पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्रों से संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा की तैयारी करने की अपील की है।
MGKVP Varanasi News : समाज कार्य स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा आज
समाज कार्य विभाग में समाज कार्य स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर के तृतीय प्रश्नपत्र ‘फील्ड वर्क प्रैक्टिकम’ की मौखिक परीक्षा 26 मई को आयोजित की जाएगी। विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रो. वन्दना सिन्हा ने बताया कि परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से समाज कार्य संकाय भवन स्थित प्रो. राजाराम शास्त्री सभागार में होगी। उन्होंने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को अपनी फील्ड वर्क प्रैक्टिकम फाइल के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है।