Dayashankar Mishra Dayalu : आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने की समीक्षा बैठक, योग और औषधीय खेती को बढ़ावा देने के निर्देश

Dayashankar Mishra Dayalu : वाराणसी में आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने वर्चुअल समीक्षा बैठक कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रचार-प्रसार, आयुष सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और औषधीय खेती को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

Dayashankar Mishra Dayalu : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रचार-प्रसार को प्रभावी बनाने पर जोर, आयुष सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश

Dayashankar Mishra Dayalu : वाराणसी, 25 मई 2026। उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) Dr. Dayashankar Mishra Dayalu ने रविवार शाम वाराणसी के सिगरा स्थित अपने कार्यालय से आयुष विभाग की योजनाओं, योग गतिविधियों एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर वर्चुअल समीक्षा बैठक की। बैठक में आयुष विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सक तथा आयुष महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य शामिल हुए।

Dayashankar Mishra Dayalu : बैठक के दौरान आयुष मंत्री ने आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि योग के प्रचार-प्रसार को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाया जाए। उन्होंने कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग योग से जुड़ सकें और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं।

Dayashankar Mishra Dayalu : डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन का भी महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने अधिकारियों से स्कूलों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में योग शिविरों एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन पर विशेष ध्यान देने को कहा।

Dayashankar Mishra Dayalu : बैठक में आयुष मंत्री ने आयुर्वेद और औषधीय खेती की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष क्षेत्र में औषधीय कृषि की अपार संभावनाएं हैं और किसानों को इस दिशा में जागरूक कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने संबंधित संस्थाओं को किसानों के बीच जागरूकता अभियान चलाने और उन्हें औषधीय खेती से होने वाले लाभों की जानकारी देने को कहा।

Dayashankar Mishra Dayalu : जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आयुष मंत्री ने प्रदेश के सभी आयुष चिकित्सालयों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक व्यवस्थित एवं बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने ऑपरेशन थिएटर (ओटी), पैथालॉजी तथा एक्स-रे सेवाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा, ताकि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में साफ-सफाई, समयबद्ध उपचार एवं आधुनिक सुविधाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही चिकित्सकों को मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने की भी सलाह दी।

Dayashankar Mishra Dayalu : आयुष मंत्री ने आयुष महाविद्यालयों को समय-समय पर सेमिनार, कार्यशालाएं एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों और चिकित्सकों को शोध एवं नवीन चिकित्सा पद्धतियों की जानकारी प्राप्त होगी, जिससे आयुष क्षेत्र में नवाचार और गुणवत्ता को बढ़ावा मिलेगा।

Dayashankar Mishra Dayalu : उन्होंने कहा कि आयुष पद्धति और योग को आमजन तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। यदि लोग नियमित रूप से योग और आयुष पद्धति को अपनाते हैं तो उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी और वे स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन जी सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *