Kashi Vidyapith Summer Vacation 2026 : काशी विद्यापीठ में 25 मई से 08 जुलाई तक ग्रीष्मावकाश घोषित, परीक्षाएं और प्रवेश प्रक्रिया जारी

Kashi Vidyapith Summer Vacation 2026 : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और सम्बद्ध महाविद्यालयों में 25 मई से 08 जुलाई 2026 तक ग्रीष्मावकाश घोषित किया गया है। इस दौरान परीक्षाएं, प्रवेश प्रक्रिया और प्रशासनिक कार्य पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होते रहेंगे।

Kashi Vidyapith Summer Vacation 2026 : काशी विद्यापीठ में 25 मई से 08 जुलाई तक ग्रीष्मावकाश घोषित, प्रशासनिक कार्य और परीक्षाएं रहेंगी जारी

Kashi Vidyapith Summer Vacation 2026 : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एवं उससे सम्बद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों के लिए ग्रीष्मावकाश की घोषणा कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार 25 मई 2026 से 08 जुलाई 2026 तक ग्रीष्मावकाश प्रभावी रहेगा। हालांकि इस अवधि में विश्वविद्यालय के प्रशासनिक, प्रवेश एवं परीक्षा संबंधी कार्य पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निरंतर संचालित होते रहेंगे।

Kashi Vidyapith Summer Vacation 2026 : विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के आदेशानुसार विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों के लिए ग्रीष्मावकाश घोषित किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवकाश अवधि के दौरान विश्वविद्यालय के सभी प्रशासनिक एवं विभागीय कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे। साथ ही प्रवेश प्रक्रिया, विश्वविद्यालय परीक्षाएं तथा शासन स्तर पर आयोजित अन्य परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित की जाएंगी।

Kashi Vidyapith Summer Vacation 2026 : विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि वे संचालित सभी पाठ्यक्रमों को समय से पूर्ण कराते हुए परीक्षाएं निर्धारित समय पर संपन्न कराना सुनिश्चित करें।

Kashi Vidyapith Summer Vacation 2026 : इसके अतिरिक्त ग्रीष्मावकाश के दौरान प्रशासनिक, प्रवेश एवं परीक्षा संबंधी कार्यों में लगाए गए शिक्षकों को नियमानुसार “एक के सापेक्ष एक” प्रतिकर अवकाश प्रदान किया जाएगा।

Kashi Vidyapith Summer Vacation 2026 : कुलसचिव ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के आह्वान के अनुरूप वैश्विक ऊर्जा संकट को देखते हुए राष्ट्रीय हित में ऊर्जा संरक्षण और जिम्मेदार व्यवहार का संदेश व्यापक स्तर पर प्रसारित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *