CCRT Young Painter Scholarship : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के ललित कला विभाग के पांच विद्यार्थियों को संस्कृति मंत्रालय के सीसीआरटी युवा चित्रकार छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया गया है। चयनित विद्यार्थियों को दो वर्षों तक छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा।

CCRT Young Painter Scholarship : काशी विद्यापीठ के ललित कला विभाग को बड़ी उपलब्धि, पांच विद्यार्थियों को मिली सीसीआरटी छात्रवृत्ति
CCRT Young Painter Scholarship : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के ललित कला विभाग के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। विभाग के एम.एफ.ए. द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के पांच छात्र-छात्राओं का चयन संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (CCRT) की प्रतिष्ठित युवा चित्रकार छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को दो वर्षों तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

CCRT Young Painter Scholarship : विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि देशभर से चयनित होने वाले केवल 39 युवा चित्रकारों को यह छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। ऐसे में ललित कला विभाग के पांच विद्यार्थियों का चयन होना विश्वविद्यालय एवं विभाग दोनों के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। यह छात्रवृत्ति सत्र 2025-26 के लिए प्रदान की गई है।
CCRT Young Painter Scholarship : इन विद्यार्थियों का हुआ चयन

सीसीआरटी युवा चित्रकार छात्रवृत्ति के लिए एम.एफ.ए. चतुर्थ सेमेस्टर के जय गुप्ता, विशाल पटेल एवं शिवांगी पाण्डेय का चयन हुआ है। वहीं एम.एफ.ए. द्वितीय सेमेस्टर के आकाश दुबे और शिवांशिका वर्मा को भी यह प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति प्राप्त हुई है।
CCRT Young Painter Scholarship : विभाग में खुशी का माहौल

विद्यार्थियों के चयन की सूचना मिलते ही ललित कला विभाग में खुशी का माहौल देखने को मिला। विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा सहित विभाग के शिक्षकों ने चयनित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
CCRT Young Painter Scholarship : इस अवसर पर डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद, डॉ. रामराज, डॉ. मदन प्रसाद गुप्ता, डॉ. स्नेह लता कुशवाहा एवं एस. एंजेला सहित विभाग के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।