Purvanchal Expressway Ambulance Accident : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हादसा- कंटेनर से टकराई एंबुलेंस, मरीज की मौत, 9 घायल

Purvanchal Expressway Ambulance Accident : गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसे में सड़क किनारे खड़े कंटेनर से एंबुलेंस टकरा गई। हादसे में मरीज की मौत हो गई जबकि चालक समेत कई लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Purvanchal Expressway Ambulance Accident : गाजीपुर जिले के कासिमाबाद तहसील क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बिहार के मुजफ्फरपुर से दिल्ली इलाज के लिए जा रही एक एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से जा घुसी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चालक समेत कई लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Purvanchal Expressway Ambulance Accident : यह हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 315 किलोमीटर चैनल पर भोर करीब तीन बजे हुआ। जानकारी के अनुसार बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी 70 वर्षीय पार्वती देवी को बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया जा रहा था। पार्वती देवी अस्थमा से पीड़ित थीं और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। एंबुलेंस में परिवार के कई सदस्य भी सवार थे।

Purvanchal Expressway Ambulance Accident : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सुरक्षा अधिकारी गजानन यादव के मुताबिक, चालक को झपकी आने के कारण एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पीली पट्टी में खड़े कंटेनर से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही एक्सप्रेस-वे कर्मी, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। हाइड्रा और कटर मशीन की मदद से चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस और ओरिएंटल कंपनी की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद भेजा गया।

Purvanchal Expressway Ambulance Accident : हादसे में एंबुलेंस चालक सोनू (31) पुत्र कन्हैया निवासी ग्वालियर, सहचालक राजा कश्यप (35) निवासी घाटमपुर कानपुर नगर, रामचंद्र ठाकुर (75), प्रवीण कुमार (36), पिंकी देवी (40), कंचन कुमारी (40), अनमोल (22) और संवि (5) घायल हो गए। सभी यात्री बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बताए जा रहे हैं।

Purvanchal Expressway Ambulance Accident : घायल प्रवीण कुमार ने बताया कि उनकी मां पार्वती देवी को गंभीर सांस की बीमारी थी और उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लग गई थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किए जाने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सीएचसी कासिमाबाद के चिकित्सक डॉ. अभिषेक सिंह ने बताया कि पार्वती देवी की हालत बेहद गंभीर थी। उनके सिर में गंभीर चोट थी और सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी। वहीं चालक सोनू को भी गंभीर चोटें आने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Purvanchal Expressway Ambulance Accident : उधर, बरेसर थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस और कंटेनर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेस-वे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य करा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *