Varanasi married woman suicide : विवाहिता की संदिग्ध मौत- सिगरा के जयप्रकाश कॉलोनी में फांसी लगाकर आत्महत्या, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Varanasi married woman suicide : वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी।

Varanasi married woman suicide : वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जयप्रकाश कॉलोनी में एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही सिगरा पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान 32 वर्षीय शिल्पा सिंह के रूप में हुई है, जो अपने पति प्रिंस सिंह के साथ जयप्रकाश नगर कॉलोनी में मुकुंद बरनवाल के मकान में किराए पर रहती थी। बताया जा रहा है कि शिल्पा मूल रूप से गाजीपुर की रहने वाली थी, जबकि उसके माता-पिता मुंबई में निवास करते हैं।

Varanasi married woman suicide : पति-पत्नी के बीच था विवाद

परिजनों के अनुसार, शिल्पा और उसके पति के बीच अक्सर विवाद और झगड़े होते रहते थे। आरोप है कि पति प्रिंस सिंह शराब का आदी था और आए दिन मारपीट करता था। इस कारण पहले भी कई बार मामला पुलिस और कोर्ट तक पहुंचा, जहां समझौता कराया गया था। बताया गया कि विवाद के चलते कुछ समय पहले शिल्पा अपने मायके पक्ष के पास रह रही थी, लेकिन हाल ही में सुलह के बाद पति उसे वापस वाराणसी ले आया था।

Varanasi married woman suicide : 2019 में हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक, शिल्पा और प्रिंस की शादी वर्ष 2019 में हुई थी। प्रिंस सिंह नगर निगम में संविदा पर कार्यरत बताया जा रहा है।

Varanasi married woman suicide : परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका के परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है। उनका आरोप है कि ससुराल पक्ष ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या की है।

Varanasi married woman suicide : पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *