Shilpa Shetty Varanasi Visit : बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने मां के साथ वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए, विंध्यवासिनी धाम में पूजा की और बनारसी साड़ियों की खरीदारी कर पारंपरिक कला की सराहना की।

Shilpa Shetty Varanasi Visit : वाराणसी-बॉलीवुड अभिनेत्री Shilpa Shetty बुधवार को अपनी मां सुनंदा शेट्टी के साथ धर्मनगरी Varanasi पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने विश्व प्रसिद्ध Kashi Vishwanath Temple में बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। मास्क पहने शिल्पा मंदिर के गेट नंबर-4 से प्रवेश कर शयन आरती में शामिल हुईं। करीब एक घंटे तक मंदिर परिसर में समय बिताने के बाद उन्होंने कहा कि वह खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं कि उन्हें हर साल बाबा के दर्शन करने का अवसर मिलता है।
Shilpa Shetty Varanasi Visit : विंध्यवासिनी धाम में की पूजा

गुरुवार सुबह शिल्पा अपनी मां के साथ Mirzapur स्थित प्रसिद्ध Vindhyavasini Temple पहुंचीं। यहां उन्होंने माता के दरबार में चुनरी चढ़ाई और करीब 15 मिनट तक गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर परिसर में बन रहे कॉरिडोर का निरीक्षण भी किया और कहा कि धाम का सौंदर्य तेजी से निखर रहा है। इस पवित्र स्थल पर आकर उन्हें मानसिक शांति का अनुभव हुआ।
Shilpa Shetty Varanasi Visit : बनारसी साड़ियों की सराहना, 4 साड़ियां खरीदीं

काशी लौटने के बाद अभिनेत्री ने स्थानीय स्वाद का आनंद लेते हुए बनारसी लस्सी का स्वाद चखा। इसके बाद वह शिवपुर स्थित सुद्धिपुर के हुनरिया केंद्र पहुंचीं, जहां उन्होंने बनारसी सिल्क साड़ियों की बुनाई और डिजाइनिंग को करीब से देखा। कारीगरों से बातचीत के दौरान शिल्पा ने पारंपरिक कला की जमकर सराहना की और कहा कि बनारसी साड़ियों की पहचान पूरी दुनिया में है। इस दौरान उन्होंने अपनी पसंद की चार खूबसूरत बनारसी साड़ियां भी खरीदीं।
Shilpa Shetty Varanasi Visit : मुंबई के लिए रवाना
वाराणसी और मिर्जापुर के धार्मिक व सांस्कृतिक दौरे के बाद Shilpa Shetty एयरपोर्ट पहुंचीं और वहां से मुंबई के लिए रवाना हो गईं।