Varanasi School Closed 9 September 2026 : वाराणसी में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 9 सितंबर को कक्षा 1 से 5 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। कक्षा 6 से 12 तक स्कूल सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक खुले रहेंगे।
Varanasi School Closed 9 September 2026 : वाराणसी। मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की संभावना और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए वाराणसी में 9 सितंबर को कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक संचालित सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों का अवकाश रहेगा। यह आदेश परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, ICSE, CBSE सहित अन्य बोर्डों के विद्यालयों पर भी लागू होगा। ऐसे में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को 9 सितंबर को विद्यालय नहीं जाना होगा।
Varanasi School Closed 9 September 2026 : कक्षा 6 से 12 तक स्कूल खुले रहेंगे
आदेश के अनुसार कक्षा 6 से 12 तक के विद्यालयों में शिक्षण कार्य सामान्य रूप से जारी रहेगा। इन कक्षाओं के लिए विद्यालयों का संचालन समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।
Varanasi School Closed 9 September 2026 : शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य
कक्षा 1 से 5 तक के परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों का अवकाश रहेगा, लेकिन शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को विद्यालय में उपस्थित रहना होगा। उन्हें विद्यालय में रहकर अपार आईडी, डीबीटी, यू-डायस समेत अन्य विभागीय कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया फैसला
Varanasi School Closed 9 September 2026 : जिला विद्यालय निरीक्षक प्रताप सिंह की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित विद्यालयों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। लगातार बदलते मौसम और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।