Varanasi Police Transfer : वाराणसी पुलिस में बड़ा फेरबदल, वरुणा जोन के 28 दरोगाओं का तबादला

Varanasi Police Transfer : वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल हुआ है। वरुणा जोन के 28 दरोगाओं का तबादला कर कैंट, शिवपुर, रोहनिया, मंडुवाडीह, सारनाथ समेत कई चौकियों पर नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

Varanasi Police Transfer : वाराणसी पुलिस में बड़ा फेरबदल: वरुणा जोन के 28 दरोगाओं का तबादला, कैंट-शिवपुर-रोहनिया समेत कई चौकियों को मिले नए प्रभारी

Varanasi Police Transfer : कई थानों और चौकियों की बदली जिम्मेदारी, महिला उपनिरीक्षकों को भी मिली चौकी की कमान; तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश

Varanasi Police Transfer : वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इसके तहत वरुणा जोन में तैनात 28 उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) का स्थानांतरण करते हुए उन्हें विभिन्न थानों की चौकियों पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा के आदेश पर स्थानांतरण की सूची जारी की गई है। इसमें कैंट, शिवपुर, रोहनिया, मंडुवाडीह, लोहता, सारनाथ, चोलापुर, चौबेपुर और लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्रों की कई चौकियों पर नए प्रभारियों की तैनाती की गई है। इस फेरबदल में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की कई महत्वपूर्ण पुलिस चौकियों के प्रभारी बदले गए हैं। महिला उपनिरीक्षकों को भी चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल अपनी नई तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

Varanasi Police Transfer : कैंट थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा बदलाव

कैंट थाना क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण चौकियों पर नए दरोगाओं की तैनाती की गई है। जारी आदेश के अनुसार रवि पांडेय को चौकी प्रभारी अर्दली बाजार, ऋतुराज सिंह को चौकी प्रभारी फुलवरिया और जगनारायण को चौकी प्रभारी पंडित दीनदयाल अस्पताल बनाया गया है। वहीं महिला उपनिरीक्षक मानसी चौरसिया को चौकी प्रभारी आशा ज्योति केंद्र, थाना कैंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Varanasi Police Transfer : शिवपुर की पांच चौकियों पर बदले प्रभारी

शिवपुर थाना क्षेत्र में भी व्यापक बदलाव किया गया है। उमाशंकर को चौकी प्रभारी कांशीराम आवास, भरत चौधरी को चौकी प्रभारी गिलट बाजार, विशाल सिंह को चौकी प्रभारी चांदमारी और मनीष सिंह को चौकी प्रभारी तरना बनाया गया है। इसके अलावा महिला उपनिरीक्षक निरूपमा को चौकी प्रभारी सेंट्रल जेल की जिम्मेदारी दी गई है।

Varanasi Police Transfer : रोहनिया में अखरी से भदवर तक नई तैनाती

रोहनिया थाना क्षेत्र में चार चौकियों के प्रभारी बदले गए हैं। पुष्कर दुबे को चौकी प्रभारी अखरी, आशुतोष तिवारी को चौकी प्रभारी गंगापुर, अमित कुमार को चौकी प्रभारी मोहनसराय और अंबरीश दुबे को चौकी प्रभारी भदवर नियुक्त किया गया है।

Varanasi Police Transfer : मंडुवाडीह और लोहता में भी पुलिसकर्मियों की नई जिम्मेदारी

मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में अमीर बहादुर सिंह को चौकी प्रभारी कस्बा मंडुवाडीह, महेश मिश्रा को चौकी प्रभारी बीएलडब्ल्यू, ऋतुराज मिश्रा को चौकी प्रभारी लहरतारा और पवन कुमार को चौकी प्रभारी मड़ौली बनाया गया है।

वहीं लोहता थाना क्षेत्र में सुधीर कुमार अग्रहरी को चौकी प्रभारी कस्बा लोहता और प्रदीप सिंह को चौकी प्रभारी कोटवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Varanasi Police Transfer : सारनाथ और चोलापुर में नए चौकी प्रभारी नियुक्त

सारनाथ थाना क्षेत्र में अंकित कुमार सिंह को चौकी प्रभारी सारंगमोहना और धर्मेंद्र राजपूत को चौकी प्रभारी पुरानापुल बनाया गया है। चोलापुर थाना क्षेत्र में भी चार चौकियों पर नए प्रभारियों की तैनाती हुई है। ओमप्रकाश वर्मा को चौकी प्रभारी अजगरा, प्रद्युम्न राय को चौकी प्रभारी मुर्दहा, गौरव सिंह को चौकी प्रभारी गोसाईपुर और गणेशदत्त त्रिपाठी को चौकी प्रभारी चंदपुर नियुक्त किया गया है।

Varanasi Police Transfer : चौबेपुर और लालपुर पांडेयपुर में भी बदलाव

अन्य थाना क्षेत्रों में भी पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। सत्यम तिवारी को चौकी प्रभारी चांदपुर, थाना चौबेपुर बनाया गया है। दिनेश त्रिपाठी को चौकी प्रभारी लालपुर और आकाश सिंह को चौकी प्रभारी जिला जेल, थाना लालपुर पांडेयपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस विभाग की ओर से सभी स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल को पुलिसिंग को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने और क्षेत्रीय स्तर पर कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *