Personality Development Workshop : काशी विद्यापीठ में व्यक्तित्व विकास पर सात दिवसीय कार्यशाला शुरू, प्रो. त्यागी ने भारतीय ज्ञान परंपरा का बताया महत्व

Personality Development Workshop : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पीएम-ऊषा योजना के तहत व्यक्तित्व विकास पर सात दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने भारतीय ज्ञान परंपरा को सर्वांगीण विकास का समृद्ध आधार बताया।

Personality Development Workshop : भारतीय ज्ञान परंपरा में व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास का समृद्ध व्यावहारिक मार्गदर्शन : प्रो. आनन्द कुमार त्यागी

Personality Development Workshop : काशी विद्यापीठ में पीएम-ऊषा योजना के तहत सात दिवसीय शॉर्ट टर्म कोर्स एवं कार्यशाला का शुभारम्भ, विशेषज्ञों ने बताए व्यक्तित्व विकास के विभिन्न आयाम

Personality Development Workshop : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के आंतरिक गुणवत्ता सुनिश्चयन प्रकोष्ठ (आई.क्यू.ए.सी.) की ओर से भारत सरकार की पीएम-ऊषा योजना के अंतर्गत ‘पर्सनालिटी डेवलपमेंट : एन इंटीग्रल एंड हॉलिस्टिक अप्रोच’ विषय पर आयोजित सात दिवसीय शॉर्ट टर्म कोर्स एवं कार्यशाला का शुक्रवार को शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम में शिक्षाविदों एवं विशेषज्ञों ने व्यक्तित्व विकास को केवल बाहरी व्यवहार तक सीमित न मानते हुए शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, भावनात्मक एवं आध्यात्मिक विकास की समन्वित प्रक्रिया बताया।

Personality Development Workshop : कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने कहा कि व्यक्तित्व विकास व्यक्ति के संपूर्ण जीवन से जुड़ी प्रक्रिया है। इसमें शारीरिक क्षमता, मानसिक दृढ़ता, बौद्धिक विकास, भावनात्मक संतुलन और आध्यात्मिक चेतना सभी का समान महत्व है। विद्यार्थियों को अपनी अंतर्निहित क्षमताओं को पहचानने और उन्हें विकसित करने की दिशा में निरंतर प्रयास करना चाहिए। इसके लिए आत्मविश्वास, अनुशासन, सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों एवं संवेदनशीलता को जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए समृद्ध जीवन-दर्शन और व्यावहारिक मार्गदर्शन उपलब्ध है। भारतीय संस्कृति और परंपराएं व्यक्ति को जीवन जीने की कला सिखाने के साथ ही आत्मबोध, कर्तव्यनिष्ठा और नैतिक आचरण की प्रेरणा देती हैं। वर्तमान समय में विद्यार्थियों के लिए आधुनिक ज्ञान-विज्ञान के साथ भारतीय सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों का समन्वय अत्यंत आवश्यक है।

Personality Development Workshop : कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयप्रकाश विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. हरिकेश सिंह ने भारतीय ज्ञान परंपरा पर सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने भारतीय संस्कृति, वैदिक ज्ञान, जीवन मूल्यों एवं परंपरागत ज्ञान के माध्यम से व्यक्तित्व के समग्र विकास की अवधारणा को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक विकास का समन्वित आधार प्रस्तुत करती है। व्यक्तित्व विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जिसमें आत्मबोध, विवेक, नैतिकता और जीवन मूल्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। व्यक्ति को अपने आचरण एवं विचारों में इन मूल्यों को आत्मसात करना चाहिए।

Personality Development Workshop : अनुकूलनशीलता समग्र व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण आधार

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के पूर्व निदेशक एवं नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति प्रो. ए.एन. राय ने समग्र व्यक्तित्व विकास के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अनुकूलनशीलता, आत्म-उपचार क्षमता, नैतिक मूल्यों, विरासत तथा जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा के संदर्भ में रामायण एवं अन्य पारंपरिक स्रोतों से उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि जीवन में आने वाली परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को ढालने की क्षमता व्यक्तित्व विकास के लिए बेहद जरूरी है। विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने, विवेकपूर्ण निर्णय लेने तथा जीवन में सकारात्मक विकल्पों का चयन करने की आदत विकसित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुकूलनशीलता समग्र व्यक्तित्व विकास का एक महत्वपूर्ण आधार है। व्यक्ति को चुनौतियों से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

Personality Development Workshop : व्यक्तित्व विकास में शैक्षणिक आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम के प्रारम्भ में स्वागत करते हुए आई.क्यू.ए.सी. के निदेशक प्रो. रमाकान्त सिंह ने कार्यशाला के उद्देश्यों एवं उसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक संस्थानों में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन आवश्यक है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को विषयगत ज्ञान के साथ जीवन कौशल, आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का संचालन आई.क्यू.ए.सी. की सदस्य डॉ. प्रतिभा सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. हंसा जैन ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *