Varanasi Hotel Sex Racket: सिगरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, 4 बंगाल की युवतियां समेत 10 गिरफ्तार

Varanasi Hotel Sex Racket: वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में छापेमारी कर पश्चिम बंगाल की 4 युवतियों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

Varanasi Hotel Sex Racket: वाराणसी। धर्मनगरी काशी में एक बार फिर अनैतिक गतिविधियों का बड़ा मामला सामने आया है। वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र स्थित मलदहिया इलाके में सिंह अस्पताल के पास एक होटल में चल रहे कथित देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मुखबिर की सूचना पर की गई छापेमारी में पुलिस ने पश्चिम बंगाल की चार युवतियों समेत कुल पांच युवतियों, दो होटल संचालकों और तीन ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से अनैतिक गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाली आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

Varanasi Hotel Sex Racket: पुलिस के अनुसार, लंबे समय से इस होटल में देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिल रही थी। सूचना की पुष्टि के बाद सिगरा पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा। कार्रवाई के दौरान होटल के विभिन्न कमरों से युवतियां और ग्राहक आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जिसके बाद सभी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।

Varanasi Hotel Sex Racket: पश्चिम बंगाल से बुलवाई जाती थीं युवतियां

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार की गई युवतियों में चार पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। पुलिस का कहना है कि इससे पहले भी वाराणसी में देह व्यापार से जुड़े कई मामलों में पश्चिम बंगाल की युवतियों की संलिप्तता सामने आ चुकी है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे कोई संगठित गिरोह या मानव तस्करी का नेटवर्क सक्रिय हो सकता है, जो विभिन्न राज्यों से युवतियों को लाकर वाराणसी में इस अवैध कारोबार में धकेल रहा है।

Varanasi Hotel Sex Racket: नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार होटल संचालकों और युवतियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर इस पूरे नेटवर्क के सरगना और उससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस रैकेट का संचालन कब से किया जा रहा था और इसमें कितने लोग शामिल हैं।

Varanasi Hotel Sex Racket: होटल की भूमिका भी जांच के दायरे में

जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि होटल में आने-जाने वाले लोगों का रिकॉर्ड रखा जाता था या नहीं। होटल संचालकों ने जानबूझकर इन गतिविधियों को संरक्षण दिया या फिर पूरा होटल ही इस अवैध कारोबार का अड्डा बना हुआ था। होटल के दस्तावेज, सीसीटीवी फुटेज और रजिस्टर भी पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Varanasi Hotel Sex Racket: कानूनी कार्रवाई जारी

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही मानव तस्करी और संगठित अपराध के पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *