Varanasi School Hostel Student Death : वाराणसी-ज्ञानदीप हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से गिरी 12 वर्षीय छात्रा, मौत

Varanasi School Hostel Student Death : वाराणसी के लंका स्थित ज्ञानदीप एकेडमी हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से गिरकर 12 वर्षीय छात्रा स्नेहा मिश्रा की मौत हो गई। पुलिस स्कूल प्रबंधक और वार्डन से पूछताछ कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Varanasi School Hostel Student Death : वाराणसी में दर्दनाक हादसा- ज्ञानदीप स्कूल के हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से गिरी 12 वर्षीय छात्रा, मौत; जांच में जुटी पुलिस

Varanasi School Hostel Student Death : हॉस्टल में रहकर कक्षा सात में पढ़ाई कर रही थी स्नेहा मिश्रा, सुबह पांच बजे हुई घटना; स्कूल प्रबंधक और वार्डन से पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Varanasi School Hostel Student Death : वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। शिवप्रसाद गुप्त कॉलोनी स्थित ज्ञानदीप एकेडमी एंड हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से 12 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद हॉस्टल और स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मृत छात्रा की पहचान बिहार के सीवान जिले की रहने वाली स्नेहा मिश्रा के रूप में हुई है। वह कक्षा सात में पढ़ती थी और हॉस्टल में रहकर अपनी पढ़ाई कर रही थी।

Varanasi School Hostel Student Death : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से एक बच्ची नीचे गिर गई है। सूचना मिलते ही लंका थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल छात्रा को तत्काल उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत की खबर मिलते ही स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

Varanasi School Hostel Student Death : बिहार के सीवान जिले की रहने वाली थी स्नेहा

मृतका स्नेहा मिश्रा मूल रूप से बिहार के सीवान जिले के गोपालपुर रतनपुर थाना क्षेत्र के बैजरहा गांव की निवासी थी। उसके पिता का नाम तारकेश्वर मिश्रा बताया गया है। स्नेहा वाराणसी में ज्ञानदीप एकेडमी में कक्षा सात की छात्रा थी और हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि वह हॉस्टल के एक कमरे में दो अन्य छात्राओं के साथ रहती थी। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी है। परिजनों के वाराणसी पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Varanasi School Hostel Student Death : स्कूल प्रबंधक और वार्डन से पुलिस ने की पूछताछ

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हॉस्टल पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने स्कूल के प्रबंधक त्रिभुवन सिंह और हॉस्टल की वार्डन प्रीति मिश्रा से घटना के संबंध में पूछताछ की। छात्रा रात में कहां थी, सुबह किन परिस्थितियों में पांचवीं मंजिल तक पहुंची और घटना के समय हॉस्टल में क्या गतिविधियां हो रही थीं, इन बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की जांच के लिए फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

Varanasi School Hostel Student Death : सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा घटना का राज

पुलिस के मुताबिक, छात्रा किन परिस्थितियों में पांचवीं मंजिल से नीचे गिरी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना दुर्घटना है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसकी जांच की जा रही है। हॉस्टल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि घटना से पहले और बाद की गतिविधियों की जानकारी मिल सके।

Varanasi School Hostel Student Death : एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल की। डीसीपी काशी गौरव बसंवाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक साक्ष्यों और हॉस्टल प्रबंधन से मिली जानकारी के आधार पर घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाना है। 12 वर्षीय छात्रा की असमय मौत से उसके परिवार में मातम पसरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *