Varanasi Bird Conservation Initiative: वाराणसी में युवा लेखिका रैना कपूर ने पक्षियों के संरक्षण के लिए नगर निगम को दाना-पानी केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव सौंपा। शहरीकरण के बीच पक्षियों के लिए भोजन और जल उपलब्ध कराने की पहल को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Varanasi Bird Conservation Initiative: काशी में पक्षियों के लिए दाना-पानी केंद्र बनाने की पहल, युवा लेखिका रैना कपूर ने महापौर को सौंपा प्रस्ताव
Varanasi Bird Conservation Initiative: वाराणसी, 19 जून। काशी की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। युवा लेखिका एवं छात्रा रैना कपूर ने वाराणसी नगर निगम को शहर में पक्षियों के लिए स्थायी दाना-पानी केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव सौंपा है। उन्होंने नगर निगम के महापौर अशोक कुमार तिवारी को विस्तृत ज्ञापन देकर पक्षियों के संरक्षण, उनके लिए भोजन और स्वच्छ जल की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु नगर में सार्वजनिक स्थलों को चिन्हित करने की मांग की है।
Varanasi Bird Conservation Initiative: अपनी चर्चित पुस्तकों ‘The Rat Race’ और ‘16 Lessons I Learnt from the Mahabharata’ की लेखिका रैना कपूर ने अपने प्रस्ताव में कहा है कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण, लगातार हो रहे निर्माण कार्यों, हरित क्षेत्रों में कमी तथा प्राकृतिक आवासों के सिमटने से पक्षियों के सामने भोजन और पानी का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।
ऐसे में नगर प्रशासन द्वारा एक सुव्यवस्थित व्यवस्था विकसित कर पक्षियों के संरक्षण की दिशा में प्रभावी कदम उठाया जा सकता है।
Varanasi Bird Conservation Initiative: पार्कों और सार्वजनिक स्थलों को विकसित करने का सुझाव
रैना कपूर ने सुझाव दिया है कि नगर के प्रमुख पार्कों, खुले सार्वजनिक स्थलों अथवा सरकारी भूमि के छोटे हिस्सों को पक्षियों के लिए विशेष दाना-पानी केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। इन केंद्रों पर नियमित रूप से दाना और पानी उपलब्ध कराया जाए ताकि शहरी क्षेत्रों में रहने वाले पक्षियों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।
Varanasi Bird Conservation Initiative: उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था केवल पक्षियों के संरक्षण तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि नागरिकों को प्रकृति और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने का भी कार्य करेगी। इससे लोगों में जीव-जंतुओं के प्रति दायित्वबोध और सह-अस्तित्व की भावना को भी बढ़ावा मिलेगा।
Varanasi Bird Conservation Initiative: काशी की परंपरा से जुड़ी है यह पहल
प्रस्ताव पत्र में रैना कपूर ने उल्लेख किया है कि काशी केवल धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी ही नहीं, बल्कि करुणा, सेवा, सह-अस्तित्व और प्रकृति के सम्मान की जीवंत परंपरा का भी प्रतीक है। ऐसे में पक्षियों के संरक्षण से जुड़ी यह पहल शहर की सांस्कृतिक पहचान को और अधिक सशक्त बनाएगी। उन्होंने कहा कि यदि इस अभियान को जनसहभागिता से जोड़ा जाए तो बड़ी संख्या में नागरिक स्वेच्छा से दाना और जल उपलब्ध कराने में योगदान दे सकते हैं। इससे नगर प्रशासन और आम नागरिकों के सहयोग से एक स्थायी एवं प्रभावी मॉडल विकसित किया जा सकता है।
Varanasi Bird Conservation Initiative: स्वच्छता और रखरखाव के लिए दिशा-निर्देश बनाने की मांग
रैना कपूर ने अपने प्रस्ताव में यह भी सुझाव दिया कि दाना-पानी केंद्रों के संचालन के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश निर्धारित किए जाएं। इनमें स्वच्छता, रखरखाव, जल की नियमित उपलब्धता तथा पर्यावरणीय मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि यह व्यवस्था लंबे समय तक सफलतापूर्वक संचालित हो सके।.उनका मानना है कि सुव्यवस्थित प्रबंधन के माध्यम से यह पहल न केवल पक्षियों के संरक्षण में सहायक होगी, बल्कि पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाने और लोगों को प्रकृति से जोड़ने का प्रभावी माध्यम भी बनेगी।
Varanasi Bird Conservation Initiative: पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सहभागिता का नया मॉडल
पर्यावरण संरक्षण और जनसहभागिता पर आधारित इस प्रस्ताव को सामाजिक एवं पर्यावरणीय दृष्टि से एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि नगर निगम इस दिशा में ठोस कदम उठाता है तो वाराणसी में पक्षियों के संरक्षण को नई गति मिलेगी। साथ ही शहर की हरित और संवेदनशील पहचान को भी मजबूती प्राप्त होगी।
Varanasi Bird Conservation Initiative: रैना कपूर की यह पहल नागरिक भागीदारी पर आधारित एक ऐसे मॉडल की ओर संकेत करती है, जो भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के अन्य अभियानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सकता है। पक्षियों के लिए दाना-पानी केंद्रों की स्थापना न केवल जैव विविधता के संरक्षण में सहायक होगी, बल्कि काशी की करुणा और सह-अस्तित्व की परंपरा को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगी।