MGKVP Yoga Training Program 2026: केशरीपुर ग्राम में महिलाओं एवं बच्चों ने सीखे योग के गुर

MGKVP Yoga Training Program 2026: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के महिला अध्ययन केंद्र द्वारा गोद लिए गए केशरीपुर ग्राम में आयोजित योग प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों और उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई।

MGKVP Yoga Training Program 2026: वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के महिला अध्ययन केंद्र द्वारा गोद लिए गए केशरीपुर ग्राम में आयोजित एक सप्ताह के योग प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।

MGKVP Yoga Training Program 2026: महिला अध्ययन केंद्र की निदेशक प्रो. वंदना सिन्हा के निर्देशन में संचालित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियों को योग के महत्व, उसके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों तथा दैनिक जीवन में योग को अपनाने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

MGKVP Yoga Training Program 2026: योग प्रशिक्षक खुशबू सरोज एवं सोनाली मौर्य ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगाभ्यासों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने सूक्ष्म व्यायाम के माध्यम से शरीर को योग के लिए तैयार करने के साथ-साथ मर्कट आसन, शशांक आसन, तितली आसन तथा गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी कोडक आसन का अभ्यास कराया। प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ रखने, मानसिक तनाव को कम करने, एकाग्रता बढ़ाने तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

MGKVP Yoga Training Program 2026: प्रशिक्षकों ने महिलाओं को विशेष रूप से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान और गर्भावस्था के दौरान सुरक्षित एवं लाभकारी योगाभ्यास के बारे में जानकारी दी। वहीं बच्चों को योग के माध्यम से अनुशासन, एकाग्रता और शारीरिक स्फूर्ति विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।

MGKVP Yoga Training Program 2026:कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास करते हुए योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। ग्रामीण महिलाओं ने इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को स्वास्थ्य जागरूकता के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता की अपेक्षा व्यक्त की।

MGKVP Yoga Training Program 2026: कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम समन्वयक प्रो. शैला परवीन ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की एक प्रभावी पद्धति है। उन्होंने सभी से नियमित रूप से योग करने और इसके संदेश को समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *