UP DA Hike 2026 : योगी सरकार ने यूपी के राज्य कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता 58% से बढ़ाकर 60% कर दिया है। बढ़ा हुआ डीए मई 2026 के वेतन से मिलेगा, जबकि जनवरी से अप्रैल तक का एरियर भी कर्मचारियों को दिया जाएगा।

UP DA Hike 2026 : योगी सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को मिली राहत
UP DA Hike 2026 : Yogi Adityanath के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने महंगाई भत्ता (Dearness Allowance-DA) में 2 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद अब राज्य कर्मचारियों का डीए 58 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी हो गया है। सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक बढ़ा हुआ डीए मई 2026 के वेतन से लागू होगा, जबकि इसका लाभ 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। यानी कर्मचारियों को जनवरी से अप्रैल 2026 तक का बकाया एरियर भी मिलेगा।
UP DA Hike 2026 : 16 लाख कर्मचारियों और अधिकारियों को मिलेगा फायदा

केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को भी डीए वृद्धि का इंतजार था। अब राज्य सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब 16 लाख कर्मचारियों और अधिकारियों को सीधा लाभ मिलेगा। इस फैसले से कर्मचारियों की मासिक आय में बढ़ोतरी होगी, जिससे बढ़ती महंगाई के बीच आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।
UP DA Hike 2026 : किन कर्मचारियों को मिलेगा बढ़े हुए डीए का लाभ
शासनादेश के अनुसार डीए वृद्धि का लाभ निम्न वर्गों को मिलेगा—
पूर्णकालिक नियमित राज्य कर्मचारी
सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी
प्राविधिक शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी
शहरी स्थानीय निकायों के नियमित कर्मचारी
यूजीसी वेतनमान पर कार्यरत पदाधिकारी एवं कर्मचारी
सरकार ने साफ किया है कि सभी पात्र कर्मचारियों को संशोधित दर के अनुसार महंगाई भत्ता दिया जाएगा।

UP DA Hike 2026 : मई के वेतन के साथ मिलेगा भुगतान
राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार मई 2026 के नियमित वेतन के साथ कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए नकद भुगतान के रूप में मिलेगा। वहीं, 1 जनवरी 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक की बकाया राशि कर्मचारियों के GPF खाते में जमा की जाएगी। यदि किसी कर्मचारी के मामले में कोई राशि शेष रहती है, तो उसे आयकर एवं सरचार्ज कटौती में समायोजित किया जाएगा।
UP DA Hike 2026 : रिटायर कर्मचारियों के लिए भी विशेष व्यवस्था

सरकार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए भी विशेष प्रावधान किए हैं। शासनादेश के मुताबिक जिन कर्मचारियों की सेवा आदेश जारी होने से पहले समाप्त हो चुकी है या जो 1 जनवरी 2026 से आदेश जारी होने की तारीख के बीच रिटायर हुए हैं, उन्हें बकाया डीए की पूरी राशि नकद दी जाएगी। इसके अलावा ऐसे अधिकारी और कर्मचारी जो आदेश जारी होने के छह महीने के भीतर सेवानिवृत्त होने वाले हैं, उन्हें भी एरियर का भुगतान नकद किया जाएगा।
UP DA Hike 2026 : कर्मचारियों में खुशी की लहर
डीए बढ़ोतरी के फैसले के बाद राज्य कर्मचारियों और विभिन्न कर्मचारी संगठनों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से डीए बढ़ाने की मांग की जा रही थी। सरकार के इस फैसले को कर्मचारियों के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि डीए में वृद्धि से कर्मचारियों की क्रय शक्ति बढ़ेगी और इसका सकारात्मक असर बाजार एवं अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा।