UP BEd Entrance Exam 2026 : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में उ.प्र. संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी.एड.-2026 को लेकर 29 मई को प्रशासनिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक होगी। 31 मई को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

UP BEd Entrance Exam 2026 : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आयोजित होने वाली उ.प्र. संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी.एड.-2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 29 मई को विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
UP BEd Entrance Exam 2026 : काशी विद्यापीठ की कुलसचिव एवं उ.प्र. संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी.एड.-2026 की नोडल अधिकारी डॉ. सुनीता पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय बी.एड. प्रवेश परीक्षा 31 मई 2026 को दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 02 बजे से शाम 05 बजे तक सम्पन्न कराई जाएगी।

UP BEd Entrance Exam 2026 : उन्होंने बताया कि परीक्षा संचालन एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 29 मई को अपराह्न 04 बजे विश्वविद्यालय परिसर स्थित गांधी अध्ययनपीठ सभागार में आवश्यक बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में आयोजक विश्वविद्यालय बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों के साथ जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
UP BEd Entrance Exam 2026 : बैठक में जिलाधिकारी द्वारा नामित अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर, वाराणसी, अपर पुलिस आयुक्त प्रोटोकाल एवं नोडल अधिकारी परीक्षा, विभिन्न परीक्षा केन्द्रों के प्रतिनिधि, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक, नोडल अधिकारी तथा नोडल समन्वयक समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

UP BEd Entrance Exam 2026 : विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार बैठक में परीक्षा केन्द्रों की व्यवस्थाएं, अभ्यर्थियों की सुरक्षा, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, परीक्षा सामग्री वितरण तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। अधिकारियों को परीक्षा के दौरान शासन की गाइडलाइन का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए जाएंगे।
UP BEd Entrance Exam 2026 : गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा राज्य की प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल है, जिसमें हर वर्ष लाखों अभ्यर्थी भाग लेते हैं। वाराणसी में भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।