Rinku Singh Priya Saroj Varanasi Visit : भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए, गंगा आरती देखी और दशाश्वमेध घाट पर नौकायन का आनंद लिया। दोनों के इस आध्यात्मिक दौरे और संभावित शादी की चर्चाएं तेज।

Rinku Singh Priya Saroj Varanasi Visit : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मंगलवार को भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद व उनकी मंगेतर प्रिया सरोज ने धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेकर अपनी आस्था प्रकट की। दोनों ने सबसे पहले प्रसिद्ध श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। दर्शन के बाद उन्होंने करीब 40 मिनट तक भव्य काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। इस दौरान वे आम श्रद्धालुओं से मिले, बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

Rinku Singh Priya Saroj Varanasi Visit : मंदिर दर्शन के बाद रिंकू सिंह और प्रिया सरोज गंगा तट की ओर रवाना हुए और नाव के माध्यम से प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पहुंचे। यहां उन्होंने मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन किया और विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती का साक्षात अनुभव लिया। सात अर्चकों द्वारा एक साथ संपन्न होने वाली भव्य गंगा आरती की अलौकिक छटा ने दोनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं में भी उन्हें देखने और उनके साथ फोटो खिंचवाने को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

Rinku Singh Priya Saroj Varanasi Visit : इस अवसर पर गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने दोनों का अंगवस्त्र, प्रसाद और स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बताया जा रहा है कि कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे रिंकू सिंह और प्रिया सरोज जल्द ही विवाह बंधन में बंध सकते हैं। इसी सिलसिले में दोनों काशी पहुंचे और संभावित शादी की तैयारियों का भी जायजा लिया।

Rinku Singh Priya Saroj Varanasi Visit : इससे पहले बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर प्रिया सरोज ने रिंकू सिंह का स्वागत किया। दोनों के एक साथ काशी आगमन और धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन को लेकर शहर में चर्चा का माहौल बना हुआ है।