Putin India Visit 2025 : PM Modi ने पुतिन को दिया बड़ा रिटर्न गिफ्ट—रूसी नागरिकों को मिलेगा फ्री 30 दिन का ई-टूरिस्ट वीज़ा। भारत-रूस ने डिफेंस, ट्रेड रूट, न्यूक्लियर एनर्जी सहित कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
PuPutin India Visit 2025 : पीएम मोदी ने पुतिन को दिया बड़ा रिटर्न गिफ्ट, रूसी नागरिकों को मिलेगा 30 दिन का फ्री ई-टूरिस्ट वीजा
Putin India Visit 2025 : भारत और रूस के बीच नई दिल्ली में हुई उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई मुलाकात न सिर्फ रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देती है, बल्कि पर्यटन, रक्षा, व्यापार और परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भी बड़े अवसर खोलती है।

Putin India Visit 2025 : PM Modi का बड़ा ऐलान: रूसियों को मिलेगा Free 30-Day E-Tourist Visa
प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक के दौरान एक ऐतिहासिक घोषणा की। उन्होंने कहा, “हम शीघ्र ही रूसी नागरिकों के लिए फ्री 30 दिन का ई-टूरिस्ट वीज़ा और 30 दिन का ग्रुप टूरिस्ट वीज़ा शुरू करने जा रहे हैं।” यह कदम दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क और पर्यटन को नई ऊंचाई देगा। यह पुतिन के लिए एक विशेष “रिटर्न गिफ्ट” माना जा रहा है।
Putin India Visit 2025 : रक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव — प्राइवेट सेक्टर के लिए खुला रास्ता

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के तेज़ विकास और सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि डिफेंस और स्पेस सेक्टर को प्राइवेट सेक्टर के लिए खोला गया है। भारत दुनिया में एक Skill Power के रूप में तेजी से उभर रहा है। पिछले 11 वर्षों में विकास की गति लगातार तेज रही है। यह बयान भारत के रक्षा उत्पादन क्षेत्र में बड़े बदलाव का संकेत देता है।
Putin India Visit 2025 : India-Russia नए ट्रेड रूट पर काम शुरू
दोनों देशों ने हिंद महासागर से लेकर आर्कटिक तक नए ट्रेड रूट पर काम करने पर सहमति जताई है। यह रणनीतिक कदम दोनों देशों के बीच व्यापार की गति को बढ़ाने और निर्भरता कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Putin India Visit 2025 : आतंकवाद के खिलाफ भारत-रूस साथ-साथ — PM Modi
प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा, “आतंकवाद मानवता के मूल्यों पर सीधा प्रहार है। भारत और रूस लंबे समय से आतंकवाद के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ते आए हैं।” उन्होंने रूस के क्रोकस सिटी हॉल हमले का भी उदाहरण देकर वैश्विक एकता पर जोर दिया।
Putin India Visit 2025 : न्यूक्लियर एनर्जी पर बड़ा बयान — पुतिन बोले, तीन रिएक्टर पहले से काम कर रहे

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूस भारत में न्यूक्लियर प्लांट निर्माण में सक्रिय सहयोग कर रहा है। छह में से तीन न्यूक्लियर रिएक्टर पहले से ही भारत के एनर्जी नेटवर्क में काम कर रहे हैं। यह भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत बनाता है।
Putin India Visit 2025 : भारत-रूस दोस्ती ‘ध्रुव तारे’ की तरह — PM Modi
प्रधानमंत्री मोदी ने ऐतिहासिक संबंधों पर बोलते हुए कहा, “पिछले आठ दशकों में दुनिया बदल गई, लेकिन भारत–रूस की मित्रता एक ध्रुव तारे की तरह हमेशा स्थिर रही।” दोनों देशों ने व्यापार, तकनीक, को-प्रोडक्शन और को-इनोवेशन बढ़ाने पर जोर दिया।
Putin India Visit 2025 : कई महत्वपूर्ण समझौते हुए साइन

मिटिंग में भारत और रूस के बीच कई अहम दस्तावेजों और समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इनमें डिफेंस टेक्नोलॉजी सहयोग, ट्रेड रूट और समुद्री कनेक्टिविटी, ऊर्जा, विशेषकर न्यूक्लियर सहयोग, शिक्षा एवं कौशल विकास, स्पेस और प्राइवेट सेक्टर साझेदारी शामिल हैं ।
Putin India Visit 2025 : पुतिन ने भारत का जताया आभार
राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए गर्मजोशीपूर्ण स्वागत के लिए मैं दिल से धन्यवाद देता हूँ।” उन्होंने कल हुई निजी बातचीत को “बहुत महत्वपूर्ण” बताया।
Putin India Visit 2025 : मोदी–पुतिन मुलाकात 2025 भारत–रूस संबंधों के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। फ्री ई-टूरिस्ट वीज़ा, नए ट्रेड रूट, रक्षा सुधार और परमाणु ऊर्जा सहयोग आने वाले वर्षों में दोनों देशों की साझेदारी को नई दिशा देंगे।