Banarasi Langda Mango : पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में लिया बनारसी लंगड़ा आम का नाम, वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना कार्यक्रम

Banarasi Langda Mango : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 134वें संस्करण में बनारसी लंगड़ा आम और भारतीय पारंपरिक पेय पदार्थों का उल्लेख किया। वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं और आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने विभिन्न बूथों पर कार्यक्रम सुनकर पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संकल्प लिया।

Banarasi Langda Mango : पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में लिया बनारसी लंगड़ा आम का नाम, वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना 134वां संस्करण

Banarasi Langda Mango : वाराणसी, 31 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का प्रसारण रविवार को देशभर के साथ-साथ वाराणसी में भी उत्साहपूर्वक सुना गया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने जिले एवं महानगर सहित काशी क्षेत्र के सभी 28,087 बूथों पर कार्यक्रम का श्रवण कर प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Banarasi Langda Mango : इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देश में पड़ रही भीषण गर्मी, भारतीय पारंपरिक पेय पदार्थों, आम की विभिन्न किस्मों, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। विशेष बात यह रही कि उन्होंने अपने संबोधन में “मेरी काशी का लंगड़ा आम” कहकर बनारसी लंगड़ा आम का उल्लेख किया, जिससे काशीवासियों और आम प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Banarasi Langda Mango : बनारसी लंगड़ा आम की खासियत का किया जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गर्मियों के मौसम में भारत में आम केवल एक फल नहीं बल्कि चर्चा और भावनाओं का विषय बन जाता है। उन्होंने महाराष्ट्र के हापुस और अल्फांसो, गुजरात के केसर, उत्तर प्रदेश के दशहरी और काशी के प्रसिद्ध लंगड़ा आम का उल्लेख करते हुए कहा कि हर क्षेत्र के आम की अपनी अलग पहचान, स्वाद और खुशबू होती है। उन्होंने कहा कि बनारसी लंगड़ा आम की विशेषता यह है कि पकने के बाद भी कई बार उसका रंग हरा ही बना रहता है। प्रधानमंत्री के इस उल्लेख ने वाराणसी के विश्वप्रसिद्ध लंगड़ा आम को राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया।

Banarasi Langda Mango : गर्मी में सावधानी और देसी पेय पदार्थों को अपनाने की सलाह

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को बढ़ती गर्मी से बचाव के लिए सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने पर्याप्त पानी पीने, धूप में निकलते समय सावधानी बरतने और सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारत की पारंपरिक रसोई में गर्मी से राहत के कई प्राकृतिक उपाय मौजूद हैं। उत्तर भारत के आम पन्ना, पंजाब-हरियाणा की लस्सी, राजस्थान और गुजरात की छाछ, बिहार एवं पूर्वांचल के सत्तू शरबत, कोंकण और गोवा के कोकम शरबत और सोल कढ़ी, दक्षिण भारत के पानकम, नीर मोर और सम्बारम तथा ओडिशा के बेल पना का उल्लेख करते हुए उन्होंने इन्हें भारतीय संस्कृति और स्वास्थ्य परंपरा का अभिन्न हिस्सा बताया।

Banarasi Langda Mango : पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी पर दिया विशेष जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के युवा आकाश गुप्ता द्वारा मनोरमा नदी के संरक्षण, स्वच्छता और पुनर्जीवन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद समाज को साथ लेकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किया जा रहा यह कार्य प्रेरणादायक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े सामाजिक परिवर्तन का आधार बन सकते हैं और देश के नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण तथा जल संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए।

Banarasi Langda Mango : आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने सुना कार्यक्रम

वाराणसी स्थित अपने कार्यालय पर प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का श्रवण किया। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ समाज के अनसुने नायकों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बन चुका है। डॉ. दयालु ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा आकाश गुप्ता जैसे युवाओं के प्रयासों को सम्मानित किया जाना यह दर्शाता है कि व्यक्तिगत स्तर पर किया गया सकारात्मक कार्य भी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जल संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

Banarasi Langda Mango : इस अवसर पर हरदत्त शुक्ला, गौरव राठी, सौरभ राय, आकाश पांडेय, संतोष सैनी, प्रमोद राय, सौरभ पाठक, रविशंकर मिश्रा, विशाल रघुवंशी और दिनेश कुमार सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Banarasi Langda Mango : विभिन्न बूथों पर भाजपा नेताओं ने सुनी ‘मन की बात’

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने लोहता मंडल के बूथ संख्या 334 (चांदपुर) पर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। वहीं राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के कर्दमेश्वर मंडल स्थित शक्ति केंद्र कंचनपुर के बूथ संख्या 185 पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरत्न राठी ने जवाहर नगर के बूथ संख्या 337 तथा सह मीडिया प्रभारी एवं पार्षद संतोष सोलापुरकर ने बिंदु माधव वार्ड के बूथ संख्या 257 पर कार्यक्रम का श्रवण किया।

Banarasi Langda Mango : संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में भी हुआ कार्यक्रम का आयोजन

वाराणसी संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में कार्यालय प्रभारी शिव शरण पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ‘मन की बात’ का 134वां एपिसोड सुना। इस अवसर पर वीणा पांडेय, नंदकिशोर पांडेय, सुनील मिश्रा, पवन शर्मा, शिवांग, रविंद्र सिंह, रमाशंकर पटेल, जगन्नाथ ओझा, अजय प्रताप सिंह, गौरव पांडेय, सौरभ पाठक, सुमित मिश्रा, सोनी शर्मा, रीना सिंह, चंद्रकला गुप्ता और अनीता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Banarasi Langda Mango : विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने प्रधानमंत्री के संदेशों की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण और समाजहित के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए जनभागीदारी ही सबसे बड़ी शक्ति है और ‘मन की बात’ इसी भावना को सशक्त बनाने का माध्यम बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *