PM Modi Mann Ki Baat 136: वाराणसी में आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण को सुना। कार्यक्रम में कारगिल विजय दिवस, भारतीय युवाओं की उपलब्धियों और राष्ट्र निर्माण के संदेश पर चर्चा हुई।
PM Modi Mann Ki Baat 136: ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण में कारगिल के वीरों को नमन, युवाओं की उपलब्धियों का किया उल्लेख; मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा- प्रधानमंत्री के विचार देश को नई दिशा देते हैं
PM Modi Mann Ki Baat 136: वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने रविवार को सिगरा स्थित अपने कैंप कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण को सुना।
PM Modi Mann Ki Baat 136: कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार देशवासियों को सकारात्मक सोच, राष्ट्र निर्माण और जनभागीदारी के लिए निरंतर प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश समाज को नई दिशा देने के साथ ही युवाओं, किसानों, महिलाओं और आम नागरिकों को राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।
PM Modi Mann Ki Baat 136: डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को जोड़ने वाला एक सशक्त संवाद है। प्रधानमंत्री समाज के विभिन्न वर्गों की प्रेरणादायक कहानियों को सामने लाकर लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात कर राष्ट्रहित में योगदान देना चाहिए।
PM Modi Mann Ki Baat 136: इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
PM Modi Mann Ki Baat 136: कारगिल विजय दिवस पर वीर जवानों को किया नमन
‘मन की बात’ के 136वें संस्करण की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस का उल्लेख करते हुए देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि कारगिल के रणबांकुरों का साहस और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
PM Modi Mann Ki Baat 136: युवाओं की उपलब्धियों की सराहना
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के युवाओं की प्रतिभा और उपलब्धियों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारतीय युवा वैश्विक मंचों पर देश का नाम लगातार रोशन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में आयोजित फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और गणित ओलंपियाड जैसी प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह देश की नई पीढ़ी की प्रतिभा, मेहनत और वैज्ञानिक सोच का प्रमाण है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में भारतीय छात्रों की सफलता पूरे देश के लिए गर्व का विषय है और यह विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
PM Modi Mann Ki Baat 136: कार्यक्रम में रहे मौजूद
इस अवसर पर गौरव राठी, रजत जायसवाल, दिनेश कुमार सिंह ‘दीनू’, प्रवीण पांडेय, सीताराम केसरी, चंद्रभान सिंह, अवध नारायण राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।