Modi Kashi Development : मोदी जी ने काशी को परिवार माना, पिछली सरकारों ने सिर्फ वोट बैंक समझा: डॉ. दयालु

Modi Kashi Development : वाराणसी के गुरुधाम, जवाहर नगर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के काशी विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधा। बाबा विश्वनाथ धाम, नमो घाट, रिंग रोड और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां गिनाईं।

Modi Kashi Development : मोदी जी ने काशी को परिवार माना, पिछली सरकारों ने सिर्फ वोट बैंक समझा: डॉ. दयालु

Modi Kashi Development : गुरुधाम, जवाहर नगर में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान आयुष मंत्री ने गिनाईं 12 वर्षों की विकास उपलब्धियां

वाराणसी, 22 जून 2026। उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने सोमवार को गुरुधाम, जवाहर नगर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में काशी के विकास को लेकर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी को अपना परिवार मानकर जिस समर्पण के साथ विकास कार्य किए हैं, उससे शहर की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल गई हैं।

Modi Kashi Development : जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए डॉ. दयालु ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने काशी के विकास को कभी प्राथमिकता नहीं दी। उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा और सपा सरकारों ने अपने-अपने कार्यकाल में काशी के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में शहर का अभूतपूर्व विकास हुआ है।

Modi Kashi Development : उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब गंगा नदी पर नए पुलों का निर्माण वर्षों तक लंबित रहा, रिंग रोड जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कोई चर्चा तक नहीं होती थी और कई केंद्रीय योजनाएं राज्य सरकार के सहयोग के अभाव में अटकी रहती थीं। आज काशी में आधुनिक आधारभूत संरचना, बेहतर यातायात व्यवस्था और पर्यटन सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है।

डॉ. दयालु ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र के रूप में काशी को केवल प्रतिनिधित्व नहीं दिया, बल्कि इसे विकास का राष्ट्रीय मॉडल बनाने का कार्य किया है। उन्होंने बाबा विश्वनाथ धाम कॉरिडोर, नमो घाट, कैंसर अस्पताल, रिंग रोड, गंगा पर नए पुलों तथा विभिन्न 

Modi Kashi Development : जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं ने काशी को नई पहचान प्रदान की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों का केंद्र बिंदु गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्ग रहा है। शौचालय निर्माण, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान तथा आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

Modi Kashi Development : आयुष मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती बल्कि योजनाओं को धरातल पर उतारकर परिणाम भी देती है। उन्होंने कहा कि काशी आज विकास, आध्यात्म और सांस्कृतिक विरासत का ऐसा संगम बन चुकी है, जिसकी चर्चा देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में हो रही है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. दयालु ने हाल ही में संपन्न हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता पर भी सभी नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि योग और आयुष के क्षेत्र में काशी लगातार नई पहचान बना रही है और आने वाले समय में यह शहर योग, आध्यात्म और विकास की वैश्विक राजधानी के रूप में स्थापित होगा।

Modi Kashi Development : जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी ने बताया कि मंत्री ने सरकार द्वारा विभिन्न वर्गों के हित में किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए जनता से सीधे संवाद किया। उन्होंने कहा कि जनसंवाद एवं जनसंपर्क का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा ताकि सरकार और जनता के बीच संवाद और अधिक मजबूत हो सके।

Modi Kashi Development : इस अवसर पर राम मणि सिंह, गौरव राठी, दीपक माहेश्वरी, राकेश कचोलिया, सौरभ पाठक, आलोक शुक्ला, गोपाल दमानी, आकाश पांडेय, ओम प्रकाश सिंह, चंद्रप्रकाश जैन, रजत केसरी, श्रीजीत सिंह, नलिन पांडेय, विपिन गुप्ता, राकेश सिंह, नीतीश राय, किशन दुबे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *