MGKVP Yoga Health Fair 2026 : काशी विद्यापीठ में तीन दिवसीय योग स्वास्थ्य मेला शुरू, प्रो. आनन्द कुमार त्यागी बोले- स्वस्थ मानव संसाधन ही राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी

MGKVP Yoga Health Fair 2026 : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय निःशुल्क योग स्वास्थ्य मेला एवं जन कल्याण शिविर का शुभारंभ हुआ। कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने कहा कि स्वस्थ मानव संसाधन किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है। मेले में योग, स्वास्थ्य जांच और आयुर्वेद परामर्श सहित 10 विशेष काउंटर लगाए गए हैं।

MGKVP Yoga Health Fair 2026 : स्वस्थ मानव संसाधन ही राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी : प्रो. आनन्द कुमार त्यागी

MGKVP Yoga Health Fair 2026 : योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार : प्रो. जे.एस. त्रिपाठी

काशी विद्यापीठ में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तीन दिवसीय निःशुल्क योग स्वास्थ्य मेला एवं जन कल्याण शिविर का शुभारंभ

MGKVP Yoga Health Fair 2026 : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमवार को तीन दिवसीय (14 से 16 जून) निःशुल्क योग स्वास्थ्य मेला एवं जन कल्याण शिविर का शुभारंभ किया गया। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य योग, स्वास्थ्य जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाना तथा विद्यार्थियों में जनसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करना है।

MGKVP Yoga Health Fair 2026 : मेले में स्वास्थ्य एवं योग विषयक 10 प्रमुख काउंटर स्थापित किए गए हैं, जिनमें पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच परीक्षण, योग चिकित्सा परामर्श, आसन प्रदर्शन, प्राणायाम प्रदर्शन, ध्यान प्रदर्शन, षटकर्म प्रदर्शन, योगिक आहार-विहार परामर्श, आयुर्वेदिक औषधि प्रदर्शन तथा स्त्री रोग संबंधी परामर्श शामिल हैं। इन काउंटरों पर दर्शन एवं योग विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों द्वारा आगंतुकों को स्वास्थ्य संरक्षण, रोग-निवारण, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं।

MGKVP Yoga Health Fair 2026 : कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसके स्वस्थ मानव संसाधन में निहित होती है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित, स्वस्थ और सकारात्मक बनाने की समग्र जीवन पद्धति है। विश्वविद्यालय का प्रयास विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने के साथ-साथ उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करना भी है।

MGKVP Yoga Health Fair 2026 : उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को समाज के साथ जोड़ते हैं और उन्हें जनसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। इस दौरान कुलपति ने स्वयं थाइरॉइड और रक्तचाप (बीपी) की जांच कराई तथा विभिन्न काउंटरों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

MGKVP Yoga Health Fair 2026 : कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के आयुर्वेद संकाय के कायचिकित्सा विभाग के प्रो. जे.एस. त्रिपाठी ने मेले का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा संचालित विभिन्न काउंटरों का अवलोकन करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है, जिसे आज पूरा विश्व स्वीकार कर रहा है। नियमित योगाभ्यास न केवल विभिन्न रोगों से बचाव करता है, बल्कि मानसिक शांति, व्यक्तित्व विकास और जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

MGKVP Yoga Health Fair 2026 : कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने कहा कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए शैक्षिक उत्कृष्टता के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अत्यंत आवश्यक है। वहीं परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

MGKVP Yoga Health Fair 2026 : कार्यक्रम संयोजक एवं दर्शन एवं योग विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो. नंदिनी सिंह ने बताया कि मेले में सभी अतिथियों और आगंतुकों के लिए हीमोग्लोबिन, थाइरॉइड, ब्लड प्रेशर और शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान स्थापित सभी काउंटरों का मूल्यांकन मुख्य अतिथि एवं निर्णायक मंडल द्वारा प्रस्तुतीकरण, विषयवस्तु, जनोपयोगिता, नवाचार और सहभागिता के आधार पर किया जा रहा है। मेले के अंतिम दिन सर्वश्रेष्ठ तीन काउंटरों की घोषणा कर उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

MGKVP Yoga Health Fair 2026 : इस अवसर पर मानविकी संकाय के अधिष्ठाता प्रो. राजेश कुमार मिश्र, प्रो. पितांबर दास, कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, प्रो. अनुकूल चंद राय, प्रो. रमाश्रय, डॉ. अम्बरीष राय, प्रो. राजमुनी, डॉ. दीपक, प्रो. निरंजन सहाय, प्रो. अनीता, डॉ. दिनेशचंद्र शुक्ल, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रियंका, सह-समन्वयक डॉ. चंद्रमणी, डॉ. गणेश जायसवाल, डॉ. कविता सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *