MGKVP Vigilance Awareness Week 2026 : काशी विद्यापीठ में सतर्कता जागरूकता सप्ताह, महिलाओं ने ली भ्रष्टाचार के खिलाफ सजग रहने की शपथ

MGKVP Vigilance Awareness Week 2026 : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाज कार्य विभाग एवं महिला अध्ययन केंद्र ने ग्राम पंचायत बच्छाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत कार्यक्रम आयोजित किया। महिलाओं को ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के खिलाफ सजग रहने की शपथ दिलाई गई।

MGKVP Vigilance Awareness Week 2026 : सत्यनिष्ठा सामाजिक विश्वास, आर्थिक विकास और सुशासन की आधारशिला : प्रो. शैला परवीन

MGKVP Vigilance Awareness Week 2026 : काशी विद्यापीठ में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत जागरूकता एवं प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को भ्रष्टाचार के खिलाफ सजग रहने का दिलाया संकल्प

MGKVP Vigilance Awareness Week 2026 : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाज कार्य विभाग एवं महिला अध्ययन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के अंतर्गत शनिवार को ग्राम पंचायत बच्छाँव में जागरूकता एवं सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ रहा। इसमें महिलाओं को व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूक रहने और समाज में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संकल्प दिलाया गया।

MGKVP Vigilance Awareness Week 2026 : कार्यक्रम का शुभारंभ समाज कार्य विभाग की संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो. वंदना सिन्हा तथा कार्यक्रम की सह-समन्वयक डॉ. भारती कुरील ने उपस्थित महिलाओं को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाकर किया। इस दौरान महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे अपने व्यक्तिगत, सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी एवं पारदर्शिता का पालन करेंगी तथा किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार के प्रति सजग रहते हुए उसके विरोध में अपनी भूमिका निभाएंगी।

MGKVP Vigilance Awareness Week 2026 : कार्यक्रम की समन्वयक प्रो. शैला परवीन ने अपने संबोधन में कहा कि सत्यनिष्ठा केवल व्यक्तिगत नैतिकता का विषय नहीं है, बल्कि यह सामाजिक विश्वास, आर्थिक विकास और सुशासन की आधारशिला है। किसी भी समाज की वास्तविक समृद्धि तभी संभव है, जब उसके नागरिक व्यक्तिगत, सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के मूल्यों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। इसके लिए जागरूकता के साथ-साथ व्यवहार में नैतिक मूल्यों को शामिल करना भी जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम हैं। इन समूहों का महत्व केवल बचत और ऋण की गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि ये महिलाओं में नेतृत्व क्षमता, सामूहिक निर्णय लेने की योग्यता, आत्मविश्वास और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित करते हैं।

प्रो. परवीन ने कहा कि जब महिलाएं ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों को अपनाती हैं, तो इसका सकारात्मक प्रभाव परिवार से लेकर समुदाय और समाज तक दिखाई देता है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि सामाजिक बदलाव और सुशासन को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।

MGKVP Vigilance Awareness Week 2026 : इस अवसर पर डॉ. प्रभंजन कुमार, शिवांश कुमार श्रीवास्तव एवं रंजीत कुमार पूर्वे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने सत्यनिष्ठा को सामाजिक विकास, पारदर्शी व्यवस्था और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम में चंदा देवी एवं लक्ष्मी देवी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने और समाज में ईमानदारी एवं जवाबदेही की संस्कृति विकसित करने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *