MGKVP Philosophy Practical Exam : काशी विद्यापीठ दर्शनशास्त्र विभाग में बीए प्रायोगिक परीक्षाएं 16 मई से

MGKVP Philosophy Practical Exam : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दर्शनशास्त्र विभाग में बीए चतुर्थ एवं षष्ठ सेमेस्टर की योग प्रयोगात्मक एवं रिसर्च प्रोजेक्ट मौखिकी परीक्षाएं 16 मई से आयोजित होंगी।

MGKVP Philosophy Practical Exam : 16 मई से शुरू होंगी योग प्रयोगात्मक परीक्षाएं

MGKVP Philosophy Practical Exam : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दर्शनशास्त्र विभाग में बी.ए. चतुर्थ एवं षष्ठ सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। विभागाध्यक्ष की ओर से जारी सूचना के अनुसार बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर दर्शनशास्त्र (मेजर) की योग प्रयोगात्मक परीक्षा 16 मई को अपराह्न 12:30 बजे आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दर्शनशास्त्र विभाग में संपन्न होगी, जिसमें संबंधित विद्यार्थियों को निर्धारित समय से पूर्व उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

MGKVP Philosophy Practical Exam : 20 और 27 मई को होंगी अन्य परीक्षाएं

वहीं बी.ए. षष्ठ सेमेस्टर दर्शनशास्त्र (मेजर) की रिसर्च प्रोजेक्ट मौखिकी एवं प्रयोगात्मक परीक्षा 20 मई को आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त योग प्रयोगात्मक परीक्षा 27 मई को अपराह्न 12:30 बजे दर्शनशास्त्र विभाग में संपन्न होगी। विभाग की ओर से विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित आवश्यक दस्तावेज एवं प्रोजेक्ट सामग्री साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा कार्यक्रम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *