8 May 2026 Rashifal : 8 मई 2026 शुक्रवार का राशिफल पढ़ें। जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य भविष्यफल। वृष राशि के लिए भाग्य का साथ और मिथुन राशि को धन लाभ के संकेत।

Rashifal 8 May 2026: शुक्रवार को इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना भविष्यफल-भविष्यवक्ता प्रख्यात ज्योतिषाचार्य त्रिकालदर्शी डॉ एसबी पाठक के अनुसार आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत राशिफल—
8 May 2026 Rashifal : 8 मई 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ और फलदायी रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति कई राशियों के लिए सफलता, धन लाभ और करियर में उन्नति के संकेत दे रही है। शुक्रवार को दोपहर 12:22 बजे तक षष्ठी तिथि रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। वहीं रात्रि 09:20 बजे तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा और उसके बाद श्रवण नक्षत्र प्रभावी होगा।

8 May 2026 Rashifal : इस दिन शुभ, बुधादित्य, मालव्य, वाशि और सुनफा योग का विशेष संयोग बन रहा है। खासतौर पर वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों को मालव्य योग का लाभ मिलेगा। वृष राशि वालों के लिए भाग्य के सितारे बुलंद रहेंगे, जबकि मिथुन राशि को धन लाभ और व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं।
8 May 2026 Rashifal : चंद्रमा अलसुबह 01:26 बजे के बाद मकर राशि में गोचर करेंगे। शुभ कार्यों के लिए सुबह 08:15 से 10:15 बजे तक लाभ-अमृत चौघड़िया और दोपहर 01:15 से 02:15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10:30 से 12:00 बजे तक राहुकाल रहेगा, इसलिए इस दौरान नए कार्य शुरू करने से बचना चाहिए।
8 May 2026 Rashifal : आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।
मेष राशि (Aries)
आज का दिन उत्साह और नई ऊर्जा से भरपूर रहेगा। रुके हुए कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
Career: साइंस स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।
Finance: मित्रों की सहायता से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे।
Love: प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी।
उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
वृष राशि (Taurus)

आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे और कानूनी मामलों में सफलता के संकेत हैं।
Career: आपकी मेहनत की सराहना होगी।
Finance: निवेश से जुड़ी अच्छी सलाह मिल सकती है।
Love: जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे।
उपाय: सुबह धरती माता को प्रणाम करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन लाभदायक रहेगा। व्यवसाय और नौकरी दोनों क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
Career: ऑफिस का माहौल आपके पक्ष में रहेगा।
Finance: व्यापार में धन लाभ के योग हैं।
Love: जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।
उपाय: जरूरतमंद को भोजन कराएं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
कर्क राशि (Cancer)
आज भागदौड़ अधिक रहेगी। सोच-समझकर लिए गए फैसले भविष्य में लाभ देंगे।
Career: विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है।
Finance: किसी को उधार देने से बचें।
Love: परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते बेहतर होंगे।
Health: सेहत का विशेष ध्यान रखें।
उपाय: पक्षियों के लिए पानी रखें।
शुभ रंग: दूधिया सफेद
शुभ अंक: 7
सिंह राशि (Leo)
दिन सामान्य रहेगा लेकिन अचानक कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। शाम तक स्थितियां बेहतर हो जाएंगी।
Career: कार्यस्थल पर स्थिरता बनी रहेगी।
Finance: घूमने-फिरने की योजना बन सकती है।
Love: पुरानी बातों को लेकर तनाव संभव है।
उपाय: गायत्री मंत्र का 24 बार जप करें।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
कन्या राशि (Virgo)

व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
Career: इंजीनियरिंग छात्रों को नए अवसर मिल सकते हैं।
Finance: पुराने मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी।
Love: धार्मिक यात्रा से रिश्तों में मधुरता आएगी।
उपाय: शिवजी को बेलपत्र चढ़ाएं।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 6
तुला राशि (Libra)
आज करियर से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण मुलाकात आपके जीवन की दिशा बदल सकती है।
Career: छात्रों को मेहनत बढ़ाने की आवश्यकता है।
Finance: रुके हुए कार्य शाम तक पूरे होंगे।
Health: जंक फूड से दूरी बनाए रखें।
उपाय: शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें।
शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ अंक: 8
वृश्चिक राशि (Scorpio)
कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं।
Career: वेब डिजाइनिंग से जुड़े लोगों को लाभ होगा।
Finance: बड़े फैसले सोच-समझकर लें।
Love: दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
उपाय: मंदिर में इत्र दान करें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 3
धनु राशि (Sagittarius)
आज परिवार का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए स्रोतों से आय बढ़ सकती है।
Career: व्यापारियों को नई डील से फायदा होगा।
Finance: भविष्य से जुड़े निर्णय लाभदायक रहेंगे।
Health: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: गणेश जी को बेसन के लड्डू चढ़ाएं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4
मकर राशि (Capricorn)
दिन शानदार रहेगा लेकिन कुछ मामलों में धैर्य रखने की जरूरत होगी।
Career: खर्चों को लेकर चिंता बनी रह सकती है।
Finance: बजट पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
Love: दोस्तों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय: कुत्ते को रोटी खिलाएं।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 10
कुंभ राशि (Aquarius)
ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
Career: नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी।
Finance: खरीदारी में लाभ मिल सकता है।
Love: जीवनसाथी की उपलब्धि से खुशी मिलेगी।
उपाय: मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 11
मीन राशि (Pisces)
रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी और नए अवसर प्राप्त होंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है।
Career: कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा।
Finance: भविष्य की योजनाएं सफल होंगी।
Love: जीवनसाथी का सहयोग लाभदायक रहेगा।
उपाय: छोटी कन्या का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 12
Disclaimer : यह राशिफल ज्योतिषीय गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। इसकी सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं की जाती। किसी भी निर्णय से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।